
भूल भुलैया 2 ने Kartik Aaryan के करियर में लगाए कामयाबी के पंख, एक्टर ने बढ़ाई फीस!
AajTak
रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन अपनी एक फिल्म के लिए पहले 15 से 20 करोड़ रुपये चार्ज करते थे. लेकिन अब भूल भुलैया 2 को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बाद एक्टर ने अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है.
चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन सिर्फ अपने लुक्स से ही नहीं, बल्कि अपनी उम्दा एक्टिंग से भी लोगों के दिलों को जीतना जानते हैं. फिल्म भूल भुलैया 2 की जबरदस्त सक्सेस कार्तिक के चार्म और टैलेंट को बखूबी बयां कर रही है. भूल भुलैया 2 से कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिना गॉड फादर के भी वो अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बना सकते हैं.
कार्तिक आर्यन ने बढ़ाई फीस!
कार्तिक आर्यन की फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में ही 100 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म को दर्शकों को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब फिल्म इतनी सक्सेसफुल साबित हो रही तो कार्तिक की डिमांड बढ़ना भी लाजिमी है. जी हां, मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो भूल भुलैया की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला कर लिया है.
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 10: नहीं रुकी भूल भुलैया 2 की रफ्तार, वीकेंड पर कमाए इतने करोड़
कितनी फीस लेंगे कार्तिक?
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन अपनी एक फिल्म के लिए पहले 15 से 20 करोड़ रुपये चार्ज करते थे. लेकिन अब भूल भुलैया 2 को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बाद एक्टर ने अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक अब एक फिल्म के लिए 35-40 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे. हम तो यही कहेंगे कि कार्तिक ने वाकई में काफी मेहनत की है और वो ये डिजर्व भी करते हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












