
भूल जाइए iPhone 12 या 13! Apple के लेटेस्ट प्रीमियम फोन पर भारी छूट, जानें ऑफर
AajTak
Apple iPhone 14 Discount: कंपनी के लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन Apple iPhone 14 पर बंपर छूट दी जा रही है. इससे आप बेहद कम कीमत पर इस फ्लैगशिप फोन को खरीद सकते हैं. हालांकि, इस डील के लिए आपको बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा लेना होगा. जानिए इसकी पूरी डील.
iPhone को काफी प्रीमियम स्मार्टफोन माना जाता है. दुनियाभर में लोग iPhone के दिवाने रहते हैं. लेकिन, प्रीमियम होने की वजह से इसकी कीमत भी ज्यादा होती है. अभी तक iPhone 13 या iPhone 12 पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा था. लेकिन, कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन पर भी भारी छूट दी जा रही है.
Apple ने इस साल iPhone 14 को लॉन्च किया था. ये कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है. इस फोन पर छूट दी जा रही है. इस स्मार्टफोन में Apple A15 Bionic चिपसेट 6 कोर के साथ दिया गया है. ऐसे में अगर आप iPhone 14 लेने की सोच रहे हैं तो अभी बढ़िया मौका है.
भारत में आईफोन 14 की कीमत 79,900 रुपये
ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर अभी Black Friday सेल चल रही है. इस सेल में iPhone 14 को डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है. कंपनी ने इस फोन को 2,500 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया है. इसको भारत में 79,900 रुपये में पेश किया गया है.
अब छूट के बाद इसकी कीमत साइट पर 77,400 रुपये दिख रही है. कंपनी इसके साथ बैंक ऑफर भी दे रही है. इससे 5 हजार रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. HDFC बैंक कार्ड नॉन EMI या क्रेडिट-डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 5 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
एक्सचेंज ऑफर का भी मिल रहा है फायदा

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








