Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
'भूल चूक माफ' की OTT रिलीज पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक, PVR ने ठोका था करोड़ों का मुकदमा

'भूल चूक माफ' की OTT रिलीज पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक, PVR ने ठोका था करोड़ों का मुकदमा

AajTak
Saturday, May 10, 2025 04:17:51 PM UTC

पीवीआर ने दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस पर 60 करोड़ रुपये का मुकदमा किया था. इसपर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश जारी कर मैडॉक फिल्म्स को पीवीआर आईनॉक्स के साथ तय 8 हफ्ते की थिएट्रिकल विंडो पूरी होने से पहले फिल्म 'भूल चूक माफ' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने से रोक दिया है.

मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर आइनॉक्स ने प्रोडक्शन हाउस मैडॉक्स फिल्म्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. इस मामले पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. पीवीआर ने फिल्म 'भूल चूक माफ' की रिलीज से कुछ वक्त पहले रिलीज रोकने के लिए दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस पर मुकदमा ठोका था. मल्टीप्लेक्स चेन के सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ फिल्म की अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 मई को रिलीज रोकने के लिए केस दर्ज करवाया था. टीम ने मांग की थी कि फिल्म को पहले थिएटर में रिलीज किया जाए, उसके 8 हफ्ते बाद उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाए, जैसा अक्सर होता है.

कोर्ट ने रोकी फिल्म की रिलीज

अब कोर्ट में मामले की सुनवाई हो चुकी है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश जारी कर मैडॉक फिल्म्स को पीवीआर आईनॉक्स के साथ तय 8 हफ्ते की थिएट्रिकल विंडो पूरी होने से पहले फिल्म 'भूल चूक माफ' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने से रोक दिया है. कोर्ट ने माना कि सुरक्षा चिंताओं और व्यावसायिक कारणों का हवाला देते हुए प्रोडक्शन हाउस का पिक्चर की थिएटर रिलीज को कैंसिल करना कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन था. इसी के साथ किसी भी प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया है. इस मामले पर 16 मई 2025 को दोबारा सुनवाई होनी है.

रिपोर्ट्स की मानें तो पीवीआर ने मैडॉक्स फिल्म्स पर आखिरी मिनट में रिलीज कैंसिल करने के लिए 60 करोड़ रुपये का मुकदमा ठोका था. प्रोडक्शन टीम का कहना था कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए उन्होंने ये फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 मई को रिलीज करने का फैसला किया है. वहीं थिएटर चेन का कहना था कि आखिरी वक्त में रिलीज कैंसिल होने से उन्हें करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा. इसके साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र का कहना था कि नॉर्थ इंडिया के कई शहरों में स्कूल, कॉलेज और मॉल बंद हैं. कई राज्य रेड अलर्ट पर हैं. ऐसी स्थिति में प्रोडक्शन हाउस के लिए अपनी फिल्म को थिएटर में रिलीज करना मुमकिन नहीं था. उन्होंने प्रमोशन के असर को बनाए रखने के लिए डिजिटल रिलीज का फैसला लिया था.

खत्म हुआ भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध

राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म 'भूल चूक माफ' की पहली रिलीज डेट 8 मई थी. हालांकि बाद में मेकर्स ने इसे 16 मई को रिलीज करने का ऐलान किया. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर बात करें तो कई दिनों से दोनों की सीमाओं पर भारी गोलाबारी और ड्रोन अटैक चल रहा था, जो अब खत्म हो गया है. 10 मई की शाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया. इसके बाद भारत ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच तनाव कम करने को लेकर बात हुई और अब युद्ध पर विराम लग गया है.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'धुरंधर 2' का पिंडा असल जिंदगी के शख्स से था प्रेरित? शूटिंग करने में एक्टर के छूटे पसीने, बोले- सोया नहीं

पिंडा का रोल निभाने वाले एक्टर उदयबीर संधु को 'धुरंधर: द रिवेंज' के एक अहम मोमेंट के लिए खूब तारीफ मिल रही है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उदयबीर ने अपने किरदार के रियल-लाइफ रेफरेंस, फिल्म के इंटरवल सीन और डायरेक्टर आदित्य धर से मिली तारीफ के बारे में खुलकर बात की.

असली घुमक्कड़ है 'धुरंधर 2' के 'जमील जमाली' की असली बेटी, करोड़ों में कमाई, घूमे 48 देश

राकेश बेदी एक बेहतरीन कलाकार हैं और धुरंधर 2 में उनकी दमदार एक्टिंग की तारीफ हो रही है. इस बीच लोग राकेश बेदी की रियल लाइफ बेटी के बारे में जानना चाह रहे हैं. मिलिए एक्टर की रियल लाइफ बेटी से...

धुरंधर जसकीरत ऐसे बना बाजीगर! एक जासूस की जिंदगी का एंथम बना शाहरुख का गाना

धुरंधर 2 के एक खास सीन में अचानक बाजीगर का गाना बजते ही थिएटर्स में जबरदस्त शोर उठा. लेकिन ये गाना सिर्फ फैन सर्विस नहीं था, इसके पीछे कहानी का गहरा मतलब छुपा है. जसकीरत की हार और जीत के इस मोमेंट को समझेंगे, तो आपको इस गाने का असली इमोशनल कनेक्शन भी समझ आएगा.

PAK में निकला नया 'जमील जमाली'? जिसके इशारे पर बंद होता था कराची, मगर अपना देश छोड़कर जाना पड़ा

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 लोगों को पसंद आई है. हर ओर जमील जमाली के किरदार की चर्चा हो रही है. इसे लेजेंडरी एक्टर राकेश बेदी ने बेहद खूबसूरती के साथ निभाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं रियल लाइफ में जमील जमाली कौन है?

बाढ़ में फंसे Aquaman एक्टर Jason Momoa, जान बचाने को खाली करना पड़ा आलीशान घर, बोले- मदद करनी होगी

बाढ़ और बर्बादी से घिरे जेसन मोमोआ लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं. वो पल-पल की खबर सभी को दे रहे हैं. साथ ही मुश्किलों से निकलने और दूसरों की मदद करने के लिए भी भरसक प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने अपना आलीशान घर छोड़ने के बाद अपडेट भी दी है.

पान की दुकान में किया काम, दूध-अखबार बेच तंगी में किया गुजारा, अब करोड़ों का मालिक एक्टर

शिव फेमस होने से पहले परिवार संग स्लम एरिया में रहते थे. परिवार की मदद करने के लिए वो कई छोटी-मोटी नौकरी करते थे. कभी उन्होंने अखबार बेचे तो कभी दूध के पैकेट डिलीवर करके गुजारा किया.

'कांतारा' विवाद: मंदिर जाकर भी माफी मागेंगे रणवीर, कोर्ट में दाख‍िल करेंगे हलफनामा

'कांतारा: चैप्टर 1' में नजर आईं चामुंडी देवी पर रणवीर सिंह ने टिप्पणी की थी, जिसे आपत्तिजनक माना गया. इसे लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट में मामले दर्ज किया गया था, जिसकी सुनवाई जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की एकल-पीठ ने की. पीठ ने जोर देकर कहा कि पब्लिक फिगर जिम्मेदारी दिखाएं.

खून से लथपथ रणवीर-जंजीरों से जकड़ा चेहरा, दर्द में किया शूट 'धुरंधर' का फाइट सीन

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल का इंटेंस फाइट सीक्वेंस दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है. ये सीन करते हुए दोनों एक्टर्स को चोटें भी आईं, लेकिन उन्होंने दर्द को नजरअंदाज कर पूरी मेहनत से शूटिंग की. फिल्म के एक्शन डायरेक्टर ने पूरा किस्सा शेयर किया है.

'नागिन' से ड्रैगन की लड़ाई, AI से दिखाकर फंसी एकता, भड़के यूजर्स- पैसे बचाने का क्या फायदा है?

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ट्रोर्ल्स के निशाने पर हैं. उनके शो नागिन 7 में AI का ओवरयूज किया जा रहा है, जिससे शो के फैन्स नाराज हैं. एकता कपूर ने अपनी गलती मानने के बजाए यूजर्स के कमेंट्स की खिल्लाई उड़ाई है.

बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, कौन हैं नई दुल्हन? पंजाबी सिनेमा से गहरा नाता

बादशाह की रूमर्ड नई दुल्हन ईशा रिखी एक फेमस पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

धुरंधर में ‘शिरानी बलोच’ कौन? बढ़ाया फिल्म का सस्पेंस, किससे इंस्पायर्ड है किरदार

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.

US से UK तक मेड इन इंडिया धुरंधर 2 का भौकाल! ऑस्ट्रेलिया में नंबर 1 फिल्म बनने को तैयार

‘धुरंधर 2’ का तूफान अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा. जर्मनी, यूके, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े बाजारों में फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के पहले वीकेंड में ही इसने 200 करोड़ से ज्यादा ओवरसीज कलेक्शन कर डाला और कई देशों में नंबर 1 भारतीय फिल्म बनने के लिए तैयार है.

करोड़ों के आलीशान घर में रहते हैं धुरंधर के 'चौधरी असलम' संजय दत्त, मां-पिता की यादों से सजाया आशियाना

संजय दत्त मुंबई के पॉश एयिरा पाली हिल्स में पत्नी और बच्चों संग रहते हैं. यहां उनका आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 40 करोड़ के आसपास बताई जाती है.

धुरंधर 2 में यामी गौतम का नाम शाजिया क्यों, पल्लवी क्यों नहीं? इस वजह से नहीं जुड़ा 'उरी' कनेक्शन

धुरंधर 2 में यामी गौतम का कैमियो फैन्स के लिए सरप्राइज जरूर बना, लेकिन उरी से कनेक्शन ना जुड़ने पर सवाल भी उठे. असल में दोनों फिल्मों के अलग-अलग प्रोडक्शन राइट्स की वजह से ये यूनिवर्स बनना मुमकिन नहीं था. फिर भी यामी का किरदार कहानी में एक दिलचस्प ट्विस्ट जरूर जोड़ता है.

TV की 'संस्कारी बहुएं' रियल लाइफ में हैं बोल्ड, बिकिनी लुक में हाई किया पारा

टेलीविजन पर एक्ट्रेसेस को साड़ी और गहनों में देखकर लगता है कि ये रियल लाइफ में भी ऐसी होती होंगी, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. कई टीवी एक्ट्रेसेस रियल में संस्कारी छवि को तोड़ती नजर आई हैं.

'भूत बंगला' में 26 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस, अक्षय कुमार को नहीं पड़ता फर्क, बोले- तो क्या हुआ

‘भूत बंगला’ में 58 साल के अक्षय कुमार और 32 साल की वामिका गब्बी की जोड़ी पर उठे सवालों पर अक्षय ने दिया जवाब. उन्होंने इसे स्क्रिप्ट की मांग बताते हुए कहा कि उम्र का फर्क बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में आम है.

बलूचिस्तान से इन एक्टर्स का कनेक्शन, बॉलीवुड के बने 'धुरंधर', खूब पाई शोहरत

फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का रोल प्ले किया था. मूवी में उनके काम का काफी पसंद किया गया. फिल्म में बलूचिस्तान का खास सीक्वेंस दिखा. इंडस्ट्री के कई एक्टर्स हैं जो बलूचिस्तान में पले बढ़े. जानते हैं उनके बारे में...

टीवी के लेजेंडरी 'गिरगिट' हैं सुनील ग्रोवर, मिमिक्री से उड़ा रहे सबके होश, टैलेंट को सलाम

अगर आपको याद हो तो 'धुरंधर' की रिलीज के वक्त दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को 'कमेलियन' यानी गिरगिट बताया था. अगर रणवीर सिंह बड़े पर्दे के कमेलियन हैं, तो सुनील ग्रोवर को छोटे पर्दे का कमेलियन कहा जा सकता है.

Dhurandhar 2: दिल पे ज़ख्म खाते हैं...जब कहानी खत्म होती है, तो सिर्फ रीमेक ही बचता है?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

'धुरंधर-2' में बड़े साहब बनने में लगे 8 घंटे, दाऊद इब्राहिम के किरदार में एक्टर को हुई घुटन, बोला- भागना चाहता था

धुरंधर 2 में बड़े साहब यानी दाऊद इब्राहिम का किरदार दानिश इकबाल ने निभाया है. उन्होंने अपने किरदार और फिल्म को लेकर कई खुलासे किए हैं. एक्टर ने ये भी बताया कि ये किरदार निभाना उनके लिए आसान नहीं था.

कुमार सानू के लिए उमड़ा एक्ट्रेस का प्यार, ट्रोल्स को लगाई फटकार, बोली- शर्म करो

कुमार सानू और कुनिका सदानंद की लव स्टोरी लंबे समय से चर्चा में है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी फोटो वायरल हुई, जिसे लेकर कुनिका ने यूजर्स को फटकार लगाई है.

'धुरंधर 2' के सामने टिक पाएगी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला'? प्रियदर्शन बोले- मैं शर्मिंदा नहीं करता

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

'गुस्सा आता है', जब सनी देओल के अफेयर की उड़ी अफवाहों, एक्ट्रेस के नाम पर भड़के थे एक्टर

सनी देओल और अमृता सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी अच्छी थी कि जल्द ही ऑफ-स्क्रीन उनके रिश्ते की अफवाहें शुरू हो गईं. ये अफवाहें उस समय फिल्मी मैगजीन का मुख्य विषय बन गई थीं. ऐसे में एक इंटरव्यू में इसे लेकर एक्टर से सवाल भी किया गया था.

शाहरुख खान को भायी 'धुरंधर 2', आदित्य धर संग करना चाहते हैं काम, क्या है सच?

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.

'अनुपमा' की होगी तीसरी शादी, 2 तलाक के बाद फिर बसेगा घर, कौन है हीरो?

टीवी शो अनुपमा में नया ट्रैक शुरू हो चुका है जिसमें दिग्विजय के किरदार की एंट्री हुई है. इस रोल को सचिन त्यागी निभा रहे हैं. सचिन के आने से अनुपमा की जिंदगी में नया मोड़ आने वाला है. फैंस का दावा है आगे चलकर अनुपमा-दिग्विजय का रोमांटिक ट्रैक शुरू होगा.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us