
'भूत बंगला नहीं चली तो गुडबाय कह दूंगा', आखिर क्यों ऐसा बोले प्रियदर्शन?
AajTak
फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म 'भूत बंगला' की कहानी पर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी नई फिल्म कल्ट-क्लासिक 'भूल भुलैया' से अलग है और एक नई कहानी को सामने पेश करती है.
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इसके पीछे की वजह उनका फिल्ममेकर प्रियदर्शन संग कोलैब है. दोनों करीब 16 साल के बाद वापस लौटे हैं. कॉमेडी फिल्मों के धुरंधर माने गए प्रियदर्शन भी लंबे वक्त से एक हिट कॉमेडी फिल्म की तलाश में भटक रहे हैं.
प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' की चर्चा
फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर हाल ही में सामने आया, जिसने फैंस के मन में उम्मीद की किरण जगा दी है. अक्षय और प्रियदर्शन की क्लासिक कॉमेडी वापस स्क्रीन पर देखकर उनका मन काफी खुश हुआ है. टीजर के बाद से हर कोई इस कोशिश में जुटा है कि उन्हें कहीं ना कहीं से फिल्म की स्टोरी पता चल जाए. तो घबराए नहीं, फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुद इसकी स्टोरी रिवील कर दी है.
प्रियदर्शन ने मिस मालिनी को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में हॉरर-कॉमेडी जॉनर की शुरुआत करने पर बात की. उन्होंने कहा कि उनकी 'भूल भुलैया' के बाद से कई लोगों ने हॉरर-कॉमेडी फिल्में बनानी शुरू कीं. ये अब ट्रेंड बन चुकी है, ऐसे में उनके पास 'भूत बंगला' बनाने के लिए कोई आइडिया नहीं बचा था.
डायरेक्टर ने कहा, 'भूल भुलैया के बाद, हॉरर-कॉमेडी जॉनर एक ट्रेंड बन चुका है. तो मेरे पास नए आइडियाज की कमी पड़ गई कि मैं अब अगली कौनसी फिल्म बनाऊं या किस जॉनर पर बनाऊं. इसलिए जब मैं भूत बंगला पर काम कर रहा था, तब मैंने सोचा कि अब मैं क्या नया करूं? तब ख्याल आया कि अब मुझे फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म बनाने की कोशिश करनी चाहिए. इसमें ऐसा है कि लोग जैसे भूत, काले जादू में विश्वास रखते हैं. यहां अंधविश्वास, लोक कथा जैसी चीजें भी होती हैं, तो उसे एक बेस लेकर हमने एक इंग्लिश वेयरवुल्फ जैसी फिल्म बनाने की कोशिश की है जिसमें कॉमेडी भी हो. ऐसे सब कॉम्बिनेशन को मिलाकर भूत बंगला बनाई गई है.'
'भूत बंगला' के बाद फिल्में नहीं बनाएंगे प्रियदर्शन?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












