
भूख में हैवान बना बेटा! मां ने खाना नहीं बनाया तो सिर पर मारी लकड़ी, मौत
AajTak
महाराष्ट्र के धुले जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शराब के नशे में धुत 25 वर्षीय युवक ने सिर्फ इसलिए अपनी 65 वर्षीय मां की लकड़ी से पीटकर हत्या कर दी क्योंकि मां ने उठकर दोबारा खाना नहीं बनाया. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
महाराष्ट्र के धुले जिले में 25 वर्षीय युवक ने मामूली बात पर अपनी 65 वर्षीय मां की हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना धुले जिले के थालनेर क्षेत्र के वठोड़े गांव की है, जहां शुक्रवार रात आरोपी अवलेश पावरा ने नशे की हालत में अपनी मां टिपाबाई पावरा की जान ले ली.
पुलिस के मुताबिक, वृद्धा टिपाबाई ने रात के खाने में अपने बेटे के लिए मछली बनाई थी और फिर झोपड़ी में सोने चली गईं. लेकिन मछली की खुशबू से एक आवारा कुत्ता घर में घुस आया और सारा खाना खराब कर गया. जब देर रात नशे में धुत अवलेश घर पहुंचा तो उसे खाने लायक कुछ नहीं मिला. गुस्से में आकर उसने अपनी मां को जगाने की कोशिश की, ताकि वह फिर से खाना बना सके.
यह भी पढ़ें: Maharashtra: धुले में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, 250 किलो पनीर जब्त
जब मां ने नींद में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो अवलेश का गुस्सा और भड़क गया. उसने पास रखे लकड़ी के डंडे से अपनी मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया. वृद्धा वहीं अचेत होकर गिर गई. अगली सुबह जब आरोपी की नींद खुली, तो उसने मां को मृत अवस्था में पाया और अपने रिश्तेदारों को बुलाया. सूचना पर पहुंची.
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि टिपाबाई पावरा के हत्या के मामले में थालनेर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










