
भुवनेश्वर कांड: मारपीट करने पर बॉयफ्रेंड को किया किडनैप, बहन के प्रेमी ने दिया साथ, पुलिस का बड़ा खुलासा
AajTak
ओडिशा के भुवनेश्वर में एक शख्स के अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पीड़ित शख्स का अपहरण उसकी लिव इन पार्टनर ने चार लोगों के साथ मिलकर किया था. इसमें उसने अपनी बहन के प्रेमी की मदद ली थी. आरोपियों ने 10 लाख की फिरौती की मांग भी की थी.
ओडिशा के भुवनेश्वर में एक शख्स के अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पीड़ित शख्स का अपहरण उसकी लिव इन पार्टनर ने चार लोगों के साथ मिलकर किया था. इसमें उसने अपनी बहन के प्रेमी की मदद ली थी. आरोपियों ने 10 लाख की फिरौती की मांग भी की थी. पुलिस ने उनके पास से दो कार, आठ मोबाइल फोन, एक लकड़ी की छड़ी और एक तख्ता भी जब्त किया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात खारवेल नगर पुलिस स्टेशन में एक कॉल आई थी. इसमें बताया गया कि 28 वर्षीय सोमनाथ स्वैन का अपहरण कर लिया गया है. उसके परिवार से उसकी रिहाई के लिए 10 लाख रुपए मांगे गए हैं. यह कॉल सोमनाथ की बहन अंजिता नायक ने की थी. उसने बताया कि पीड़ित की लिव इन पार्टनर प्राप्ति शर्मा को उसके अपहरण के बारे में जानकारी हो सकती है.
पुलिस आयुक्त एस देव दत्ता सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन डेटा की मदद से छह घंटे के भीतर इस मामले को सुलझा लिया गया. जमशेदपुर की प्राप्ति शर्मा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि सोमनाथ पिछले तीन साल से प्राप्ति शर्मा के साथ लिव इन में झारपड़ा में रह रहा था. 30 मार्च को उनका आपस में झगड़ा हुआ, क्योंकि उसे शक था कि उसका किसी और से संबंध है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस तीखी नोकझोंक के बीच सोमनाथ ने अपनी लिव इन पार्टनर पर हमला कर दिया. इसके बाद प्राप्ति शर्मा ने अपनी बड़ी बहन को घटना के बारे में बताया. उसने घटना की जानकारी अपने प्रेमी आकाश को दे दी. उसने सोमनाथ के अपहरण की साजिश रच डाली. वो अपने तीन साथियों के साथ कार में उसके घर पहुंचा. उसका अपहरण कर लिया. उसे एक होटल में रखा गया.
इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित सोमनाथ की बहन अंजिता को कॉल करके 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग कर डाली. इसके साथ ही उसे यह भी धमकी दी कि यदि वो पुलिस को सूचना देगी तो सोमनाथ को जान से मार डालेंगे. लेकिन पीड़ित के परिवार के पास उतने पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस की कई टीमों को सोमनाथ की तलाश में लगाकर बरामद कर लिया गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








