
भुने चने में कपड़ा रंगने वाले जहरीले केमिकल 'ऑरामाइन' का इस्तेमाल, सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
AajTak
Auramine Dye In Roasted Gram: राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि खाने में कैंसर पैदा करने वाले रंगों का इस्तेमाल पब्लिक सेफ्टी का एक गलत उल्लंघन है. मंत्रालय की यह जिम्मेदारी है कि वह पब्लिक हेल्थ की रक्षा करने और फूड सेफ्टी सिस्टम में कंज्यूमर का भरोसा वापस लाने के लिए तुरंत दखल दे.
भुने हुए चनों में रंगत बढ़ाने के लिए जहरीले केमिकल के इस्तेमाल पर सियासी बहस छिड़ गई है. राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान को पत्र लिखा है और इस गंभीर खतरे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने पत्र में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा, ''हाल के सबूतों से पता चलता है कि 'ऑरामाइन' एक इंडस्ट्रियल डाई है, जिसका इस्तेमाल कपड़ों और लेदर के लिए किया जाता है, इसे रंग बढ़ाने के लिए भुने हुए चने में गैर-कानूनी तरीके से मिलाया जा रहा है.
यह सिर्फ फूड सेफ्टी नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह लाखों भारतीय नागरिकों की हेल्थ, सेफ्टी और भरोसे के लिए खतरा है और FSSAI की रेगुलेटरी निगरानी में नाकामी है.
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 के तहत ऑरामाइन पर पूरी तरह से रोक है. इंटरनेशनल एजेंसी फ़ॉर रिसर्च ऑन कैंसर (WHO) ने इसे एक संभावित कैंसर पैदा करने वाला माना है, जो लिवर, किडनी और ब्लैडर के कैंसर के साथ-साथ न्यूरोलॉजिकल नुकसान से जुड़ा है.
इन साफ खतरों और रोक के बावजूद यह मिलावट बिना रोक-टोक के जारी है. मार्केट पर नजर कमजोर रही है, रूटीन टेस्टिंग काफी नहीं है, पब्लिक वॉर्निंग में देरी हुई है और लागू करने का तरीका खराब रहा है. कम्प्लायंस चेक भी काफी नहीं हैं और ऐसी कमियों के लिए कोई साफ जवाबदेही नहीं है. इन कमियों ने एक पूरी तरह से गैर-कानूनी और खतरनाक प्रैक्टिस को बिना किसी जांच या नतीजे के जारी रहने दिया है.''
FSSAI की निगरानी पर सवालप्रियंका चतुर्वेदी ने खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि यह घटना FSSAI की नियामक निगरानी में नाकामी को दर्शाती है.
सांसद ने 'कफ सिरप' के खराब होने से हुई मौतों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार से जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने को कहा है. उन्होंने मांग की है कि इस मामले में तत्काल जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







