
भीड़ के बीच बैक फ्लिप नहीं कर सका स्टंटमैन, 25 फीट नीचे गिरा और फिर...
AajTak
शाम में जैसे ही सर्कस अपनी समाप्ति की तरफ बढ़ रहा था उसी दौरान एक हादसा हो गया. सर्कस मंडली का एक स्टंटमैन बैक फ्लिप करने में असफल हो गया और वो सीधे 25 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा.
सर्कस देखना किसी पसंद नहीं होता लेकिन ब्रिटेन में जायर सर्कस के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ जिससे लोग दंग रह गए. सर्कस ज़ायर की तरफ से गुरुवार को फ्रिमली लॉज पार्क में खेल- तमाशे का आयोजन किया गया था जिसमें लोग मौज-मस्ती कर रहे थे और बहुत उत्साहित होकर सर्कस दिखाने वालों का हौसला बढ़ा रहे थे. (तस्वीर - FB/Circus Zyair) शाम में जैसे ही सर्कस अपनी समाप्ति की तरफ बढ़ रहा था उसी दौरान एक हादसा हो गया. सर्कस मंडली का एक स्टंटमैन बैक फ्लिप करने में असफल हो गया और वो सीधे 25 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा. (तस्वीर - FB/Circus Zyair) द सन की रिपोर्ट के मुताबिक सर्कस का माहौल बहुत अच्छा था, शो शानदार था. लोग करतब दिखा रहे थे जिसके बाद अंत में मोटरसाइकिल सवार स्टंटमैन आया. बैक फ्लिप करने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और फिर एक बड़े धमाके जैसी आवाज आई. (तस्वीर - FB/Circus Zyair)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










