भीख मांग रहे इस शख्स की गोद में 6 माह की बच्ची, हाथों में बैनर- 'पत्नी 30 से 35 बार भाग चुकी है'
AajTak
कैमूर जिले में कड़कड़ाती ठंड में एक शख्स हाथ में बैनर लेकर अपने दो मासूम बच्चों के साथ सड़कों पर भीख मांग रहा है. शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी घर भाग चुकी है. जिसकी वजह से बच्चों की परवरिश करने वाला कोई नहीं है. उसे दोनों बच्चों की देखभल करनी पड़ रही है. इसलिए वह कहीं काम नहीं कर पा रहा है.
बिहार के कैमूर जिले में कड़कड़ाती ठंड में एक शख्स हाथ में बैनर लेकर अपने दो मासूम बच्चों के साथ सड़कों पर भीख मांग रहा है. उसके बैनर पर लिखा है कि 'हमारा देश आजाद है, पर हम पुरुष आजाद नहीं है, शौक नहीं मजबूरी है बच्चों की परवरिश जरूरी है. देना है तो काम दीजिए नहीं तो दान दीजिए'. कृष्ण मुरारी गुप्ता अपने 4 साल के बच्चे अंश गुप्ता और गोद में 6 माह की बच्ची को लेकर सड़कों पर मारा-मारा फिर रहा है.
कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि वह मुंबई के एक हॉस्पिटल में काम करता था. नवंबर 2017 में शादी हुई थी, जिसके बाद बेटा हुआ जिसकी उम्र 4 साल है. इसके बाद पत्नी उसके साथ मारपीट करने लगी फिर अचानक भाग गई. पुलिस ने समझौता कराया और पत्नी घर आ गई. इसी बीच में उसकी एक बेटी हुई लेकिन जन्म के 15 दिन बाद उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी.
इसके अलावा कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि वह एक दिन वह अपने बेटे के साथ सोया था. अचानक उसकी पत्नी ने लोहे का पाइप उसके सिर पर मार दिया. जिससे उसे काफी चोट लगी और तीन चाल टांके भी आए. इसके बाद वह फिर घर से भाग गई और अबतक नहीं आई. वह अबतक घर से 30 से 35 बार भाग चुकी है.
कृष्ण मुरारी का कहना है कि उसकी बेटी लगभग 6 माह की है. उसका परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं. वो अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. जिसकी वजह से वह कहीं काम नहीं कर पा रहा है. इसलिए पेट भरने के लिए बच्चों के साथ भीख मांगता है. बताया जा रहा है कि कृष्ण मुरारी गुप्ता की पत्नी ने उस पर दहेज प्रथा का केस दर्ज कराया था.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









