
भिवंडी: डेयरी का काम करने के लिए किसान ने खरीदा 30 करोड़ रुपये का हेलिकॉप्टर, Photos
AajTak
मुंबई के भिवंडी के एक किसान जनार्दन भोईर ने अपने लिए हेलिकॉप्टर खरीदा. डेयरी का काम करने के लिए खरीदा हेलिकॉप्टर. दरअसल, जनार्दन को अपने दूध व्यवसाय के सिलसिले में कई बार देश के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ता है, इसलिए उन्होंने हेलिकॉप्टर खरीद लिया, अब वो हेलिकॉप्टर में बैठकर इन दौरों को पूरा करेंगे.
मुंबई के भिवंडी के एक किसान जनार्दन भोईर ने अपने लिए हेलिकॉप्टर खरीदा. डेयरी का काम करने के लिए खरीदा हेलिकॉप्टर. दरअसल, जनार्दन को अपने दूध व्यवसाय के सिलसिले में कई बार देश के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ता है, इसलिए उन्होंने हेलिकॉप्टर खरीद लिया, अब वो हेलिकॉप्टर में बैठकर इन दौरों को पूरा करेंगे. (फोटो वीडियो ग्रैब) खेतीबाड़ी और दूध का कारोबार करने वाले किसान जनार्दन भोईर आजकल इस हेलिकॉप्टर का ट्रायल भी ले रहे हैं. किसानी करने के साथ-साथ जनार्दन का रियल एस्टेट का भी बिजनेस है. उन्हें 15 मार्च को हेलिकॉप्टर मिलने वाला है. इसके उतरने के लिए जगह की व्यवस्था को देखने के लिए मुंबई से कुछ टेक्निशियन हेलिकॉप्टर लेकर गांव में आए थे. (फाइल फोटो) इसके लिए ढाई एकड़ जगह में बाउंड्रीवॉल के साथ हेलीपैड, हेलिकॉप्टर रखने के लिए गैरेज, पायलेट, इंजीनियर एवं सुरक्षाकर्मियों के रहने की स्वतंत्र व्यवस्था की जाएगी. रविवार को गांव में उतरे हेलिकॉप्टर में भोईर ने खुद न बैठकर ग्राम पंचायत में विजयी हुए सदस्यों को घुमाया.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









