
भारी बारिश, 500 गांवों में बत्ती गुल, सैकड़ों मकान ढहे... अब बिपरजॉय ने राजस्थान में मचाई तबाही
AajTak
बिपरजॉय तूफान की वजह से राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने जहां बाड़मेर, जालोर और सिरोही में 'रेड अलर्ट' जारी किया है. वहीं, पाली और जोधपुर के लिए "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया गया है. बाड़मेर में अगले 12 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
गुजरात के बाद चक्रवाती तूफान बिपरजॉय राजस्थान के कई इलाकों में कहर मचा रहा है. पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने रेगिस्तान के बाड़मेर जिले को झकझोर कर रख दिया है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने से 500 से अधिक गांवों में ब्लैक आउट घोषित कर दिया है. पाकिस्तान से सटे बॉर्डर के गांवों में सैकड़ों कच्चे घर ढह गए हैं. कई इलाकों में 5 से 7 फीट पानी घरों में घुस गया है. फिलहाल NDRF-SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. मौसम विभाग ने यहां अगले 12 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
इन शहरों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बाड़मेर, जालोर और सिरोही में 'रेड अलर्ट' जारी किया है. पाली और जोधपुर के लिए "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया गया है. वहीं जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, सीकर, नागौर, झुंझुनू, अजमेर, उदयपुर, राजसमंद, जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
500 से अधिक गांवों में ब्लैक आउट
तूफान की वजह से बिजली के खंभे गिरने और बाढ़ जैसे हालातों के बीच बाड़मेर के 500 से अधिक गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली गुल है. जिसके चलते कई गांवों से लोगों का संपर्क टूट गया है. गांवों में ब्लैक आउट घोषित कर दिया गया है. प्रशासन की ओर से लगातार कोशिश की जा रही है कि किसी भी तरीके से गांव की बिजली शुरू की जाए, लेकिन लगातार बारिश और तेज हवाओं ने प्रशासन का सारा खेल बिगाड़ दिया है.
किस शहर में कितनी बारिश हुई?

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








