
भारी बारिश में 'बेसहारों' का सहारा बना पुलिसकर्मी, इस तस्वीर ने जीता यूजर्स का दिल
AajTak
Kolkata Heavy Rains: वायरल तस्वीर में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी (Kolkata Traffic Police) बारिश में छाता लिए खड़ा है. उसके छाते के नीचे कुछ कुत्तों ने शरण ले रखी है. यानी कि बारिश से बचने के लिए कुत्ते पुलिसकर्मी के छाते के नीचे बैठे हैं.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कई हिस्सों खासकर कोलकाता (Kolkata) में भारी बारिश (Heavy Rains) के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश के कारण इंसानों के साथ-साथ जीव-जंतु भी बेहाल हैं. कई इलाके जलमग्न हो गए और सड़कों पर चलना भी मुहाल हो गया. लेकिन इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सभी का दिल जीत लिया. लोग कोलकाता के एक पुलिसकर्मी (Kolkata Police) की तारीफ करने लगे. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.. Moment of the Day! Constable Tarun Kumar Mandal of East Traffic Guard, near the 7 point crossing at Park Circus. #WeCareWeDare pic.twitter.com/pnUGYIRKkA

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











