
भारी बारिश ने रेलवे की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, कई ट्रेनें रद्द, रूट भी बदले, देखें लिस्ट
AajTak
देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है. भारी बारिश के चलते कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन रही है. वहीं, रेलवे पर भी बारिश का असर दिख रहा है. भारी बारिश के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. आइए चेक करते हैं लिस्ट.
Monsoon, List of Cancelled Trains: पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बरसात से एक तरफ जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं, इस मूसलाधार बारिश का असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है. लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तर रेलवे के कई स्टेशनों के पास रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं जिसके चलते इस रेल रूट पर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हैं और उनके परिचालन में बदलाव किया गया है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर भारत में हो रहे भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे के कुछ रेलखंडों पर बारिश का पानी आ जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टिकोण से कई ट्रेंनो के परिचालन में बदलाव किया गया है. आप नीचे प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट देख सकते हैं.
यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल>अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस का परिचालन रद्द आज यानी 11 जुलाई को रद्द रहेगा
>पटना जंक्शन से खुलने वाली गाड़ी सं. 12355 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस का परिचालन रद्द आज रद्द रहेगा.
>अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस का परिचालन रद्द आज रद्द रहेगा.
>हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस का परिचालन आज रद्द रहेगा.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









