
भारी बारिश के बीच न हेलिकॉप्टर उतर पा रहे, न संचार सुविधा बहाल हो पा रही... धराली में रेस्क्यू हुआ मुश्किल
AajTak
उत्तराखंड के धराली में आपदा के 9वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाया है. खराब मौसम और संचार नेटवर्क ठप होने के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है.
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के धराली (Dharali) में रेस्क्यू ऑपरेशन आज भी बाधित है. हर्षिल और धराली में सभी कम्युनिकेशन नेटवर्क ठप हैं, जिससे संपर्क टूट गया है. लगातार हो रही बारिश और बादलों की वजह से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू नहीं हो सकी.
धराली आपदा में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 68 लोग लापता हैं, जिनमें 25 नेपाली मूल के नागरिक शामिल हैं. 1308 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है.
धराली में बचाव और राहत कार्य लगातार नौवें दिन भी खराब मौसम की वजह से प्रभावित रहा. हर्शिल और धराली में संचार नेटवर्क पूरी तरह से ठप है, जिससे अधिकारियों को जानकारी जुटाने में मुश्किलें आ रही हैं. बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा शुरू नहीं हो पाई, जो बचाव और जरूरी सामान पहुंचाने का मुख्य जरिया है. इसके बावजूद, SDRF ने एक इंसिडेंट कमांड पोस्ट स्थापित किया है और राहत कार्यों को सेक्टरों में बांटकर तेजी लाने की कोशिश कर रही है.
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर कई टीमें
बचाव कार्य के लिए सेना, वायुसेना, NDRF, SDRF, ITBP और BRO जैसी कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं. अब तक 356 हेलीकॉप्टर उड़ानें भरी जा चुकी हैं, जिनके जरिए 1308 लोगों को निकाला गया है और जरूरी सामान पहुंचाया गया है. इसके अलावा, 110 गाड़ियां और 21 भारी मशीनें मलबा हटाने और रास्ता साफ करने में लगी हैं. भागीरथी नदी में जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए UJVNL और SDRF की टीमें काम कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: धराली की तबाही पर स्टडी करेंगे 7 साइंटिस्ट, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन ठप

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









