
भारत-US ट्रेड डील पर बनेगी बात, जल्द हो सकता है अंतिम फैसला... आया बड़ा अपडेट
AajTak
Piyush Goyal On India-US Trade Deal: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिकी के बीच ट्रेड डील पर बात आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं. इस पर बातचीत के लिए एक भारतीय वार्ताकारों की टीम वॉशिंगटन में मौजूद है.
भारत और अमेरिका के बीच तमाम मुद्दों को लेकर अटकी ट्रेड डील पर बात अब फिर से आगे बढ़ने लगी है. इसे लेकर लगातार नए अपडेट आ रहे हैं. अब केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि India-US Trade Deal पर दोनों देशों के बीच बातचीत तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. भारत की ओर से वार्ताकारों की एक टीम इस समय अमेरिका में मौजूद हो और लगातार बैठके हो रही हैं.
पीयूष गोयल ने दिया ट्रेड डील पर अपडेट वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित भारत-ब्राजील व्यापार वार्ता के दौरान बताया कि भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सक्रिय बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने पिछले तीन वर्षों में कई विकसित देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर साइन किए हैं. हम अमेरिका, यूरोपीय संघ, चिली, पेरू, न्यूजीलैंड और ओमान के साथ सक्रिय रूप से ट्रेड वार्ता कर रहे हैं.
Piyush Goyal ने यह भी बताया कि गुरुवार को ब्राजील के साथ हुई व्यापार वार्ता में मौजूदा व्यापार समझौते के विस्तार पर फोकस किया गया. उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में भारत की दक्षिण अमेरिकी बाजार में बड़े पैमाने पर एंट्री आसान हो जाएगी.
अमेरिका में बात कर रही भारतीय टीम गौरतलब है कि मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक भारतीय टीम अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ व्यापार वार्ता करने के लिए इस समय वाशिंगटन में मौजूद है. इनके बीच लगातार बैठक हो रही हैं और ट्रेड डील पर विचार-विमर्शों को अंतिम रूप देने के लिए 17 अक्टूबर तक भारतीय प्रतिनिधिमंडल वहां रहेगा.
बुधवार को आयोजित व्यापार डेटा ब्रीफिंग के दौरान, वाणिज्य सचिव ने बताया था कि अमेरिका से भारत की ऊर्जा खरीद 22-23 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. वहीं आगे की खरीद के लिए देश के पास अभी भी 12-13 अरब डॉलर की गुंजाइश है.
50% टैरिफ ने लगाया था बातचीत पर ब्रेक इस साल फरवरी 2025 में भारत और अमेरिका के नेताओं ने अपने अधिकारियों को एक प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत शुरू करने का निर्देश दिया था. टीम को उम्मीद है कि अक्टूबर और नवंबर महीने तक ही इस समझौते का पहला चरण पूरा हो जाएगा.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









