
'भारत हो या बांग्लादेश, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होना चाहिए...', खड़गे ने भागवत पर कसा तंज
AajTak
कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी भागवत के बयान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "यह अच्छा है कि उन्होंने बांग्लादेश के माध्यम से अल्पसंख्यकों की स्थिति को समझा और यह भी कि अल्पसंख्यकों को क्या करना चाहिए. लेकिन हैरानी की बात यह है कि अगर भारत में अल्पसंख्यक एकजुट होने की बात करें, तो इसे खतरे के रूप में देखा जाता है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के बांग्लादेश और हिंदुओं पर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. खड़गे ने कहा, "अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होना चाहिए, चाहे वह भारत हो या बांग्लादेश. भारत में हम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और बांग्लादेश में भी ऐसा होना चाहिए." खड़गे ने भागवत और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा, "लोगों को बांटने का काम तो भागवत और बीजेपी ही करते हैं. भागवत बीजेपी का समर्थन करते हैं, और बीजेपी खुद लोगों को बांटने का काम करती है."
इस बीच, कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी भागवत के बयान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "यह अच्छा है कि उन्होंने बांग्लादेश के माध्यम से अल्पसंख्यकों की स्थिति को समझा और यह भी कि अल्पसंख्यकों को क्या करना चाहिए. लेकिन हैरानी की बात यह है कि अगर भारत में अल्पसंख्यक एकजुट होने की बात करें, तो इसे खतरे के रूप में देखा जाता है, पर जब ओवैसी फिलिस्तीन का जिक्र करते हैं, तो उन्हें बुरा क्यों लगता है? इन विरोधाभासों का जवाब उन्हें देना चाहिए."
अखिलेश यादव का भागवत पर तंज: 'विदेश नीति पर बांग्लादेश का मुद्दा पहले क्यों नहीं उठाया?' समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मोहन भागवत के विजयदशमी भाषण पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय संबंधों और विदेश नीति के हिसाब से बांग्लादेश के मुद्दे को बचाना चाहिए था. पर उस समय ये लोग कहां थे, जो अब भाषण दे रहे हैं?" अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, "यूपी के सीएम से ज्यादा उत्पात कौन मचाता है? क्या आपने यूपी के सीएम की भाषा सुनी है? उनके अधिकारियों के साथ समय बिताइए, वो आपको यूपी के सीएम के उत्पात की कहानी बताएंगे."

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










