भारत सीमा में फिर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने मार गिराया, 5 पैकेट नशीली खेप जब्त
ABP News
भारत की सीमा में एक फिर पाकिस्तानी ड्रोन घुसा है. इस बार पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में ड्रोन देखा गया.
पाकिस्तान सीमा पार से लगातार भारत के खिलाफ नापाक साजिश रच रहा है. अब भारत की सीमा में एक फिर पाकिस्तानी ड्रोन घुसा है, जिसे सीमा सुरक्षा बल (बीएमएफ) ने मौके पर मार गिराया. ये ड्रोन सोमवार तड़के 2:55 पर पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में देखा गया. ड्रोन के साथ प्रतिबंधित सामग्री वाले 5 पैकेट भी बरामद किए गए.
दरअसल, फिरोजपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारत में संदिग्ध उड़ने वाली किसी चीज की आवाज सुनाई दी थी. इसके बाद सीमा सुरक्षा बल तुरंत अलर्ट हो गई और गोलीबारी में उसे मार गिराया.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












