
भारत विभाजन के समय पाकिस्तान से भागकर आए थे मिल्खा सिंह, मार दिए गए थे मां-बाप और भाई-बहन
AajTak
पाकिस्तान में जन्मे मिल्खा सिंह का परिवार भी भारत विभाजन की त्रासदी का शिकार हुआ था, उस दौरान उनके माता-पिता के साथ-साथ आठ भाई-बहन भी मार दिए गए थे. केवल चार लोग ही उनमें से बचकर भारत आ पाए थे. आगे चलकर मिल्खा विश्व के महान धावकों में से एक बने, जिन्हें अब फ्लाइंग सिख के नाम से भी जाना जाता है.
देश ने आज एक महान खिलाड़ी को खो दिया. 91 साल की उम्र में मिल्खा सिंह ने चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ले ली है. वे कोरोना निगेटिव आ गए थे, मगर पोस्ट कोविड दिक्कतों की वजह से वे PGI अस्पताल में दोबारा भर्ती हुए थे जहां उनका निधन हो गया. मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर, 1929 के दिन पाकिस्तान की धरती पर हुआ था. उनका गांव अविभाजित भारत के मुजफ्फरगढ़ जिले में पड़ता था जो अब पश्चिमी पाकिस्तान में पड़ता है. उनके गांव का नाम गोविंदपुरा था. वे राजपूत राठोर परिवार में जन्मे थे. उनके कुल 12 भाई-बहन थे, लेकिन उनका परिवार विभाजन की त्रासदी का शिकार हो गया, उस दौरान उनके माता-पिता के साथ आठ भाई-बहन भी मारे गए. परिवार के केवल चार लोग ही जिंदा बचे थे जिनमें से एक आगे चलकर विश्व के महान धावकों में से एक बने, जिन्हें अब फ्लाइंग सिख के नाम से भी जाना जाता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











