
भारत-यूएस के सैन्य अभ्यास से चिढ़े चीन ने छोड़ी मिसाइल, जानिए इसकी ताकत और रेंज
AajTak
भारत-अमेरिका के मिलिट्री ड्रिल से चिढ़े चीन ने शिनजियांग इलाके में अपनी मिसाइल का हाई एल्टीट्यूट टेस्ट किया है. माना जाता है कि चीन का ये मिसाइल सिस्टम बेहद आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है. ये अत्यधिक सटीक भी है. आइए जानते हैं कि चीन के एयर डिफेंस सिस्टम में क्या खास है.
चीन चिढ़ा हुआ है. भारत और अमेरिका के संयुक्त मिलिट्री अभ्यास से. हाल ही में वज्र प्रहार नाम का मिलिट्री ड्रिल भारत और अमेरिका के स्पेशल फोर्सेस ने किया. अक्टूबर में फिर दोनों देश चीन की सीमा के आसपास सैन्य अभ्यास कर सकते हैं. इसलिए चीन के शिनजियांग मिलिट्री कमांड ने अपनी मिसाइल का हाई एल्टीट्यूड टेस्ट किया है.
चीन ने जिस मिसाइल सिस्टम का परीक्षण किया है, उसका नाम है HQ-17A एयर डिफेंस सिस्टम. यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है. चीन के सरकारी मीडिया संस्थान CCTV ने इसके परीक्षण का वीडियो बनाया. जिसमें एक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाके पर इस एयर डिफेंस सिस्टम से मिसाइल छोड़ी जा रही है.
रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि जो वीडियो फुटेज सामने आया है, उसे देखकर लगता है कि चीन ने HQ-17A एयर डिफेंस सिस्टम का परीक्षण किया है. यह एक ही गाड़ी पर सेट होने वाला सिस्टम है. आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है. यह बेहद सटीक है. एक रक्षा एक्सपर्ट ने कहा कि चीन ने भारत से चल रहे सीमा विवाद को लेकर यह मिसाइल दागी है.
China fired missiles in Xinjiang, in a show of deterrence before India-US joint exercises in October. pic.twitter.com/MvMekBGNAZ
सोमवार यानी 15 अगस्त 2022 को यह परीक्षण किया गया था. जहां यह मिसाइल दागी गई है, वह जगह 14,760 फीट की ऊंचाई पर है. मिसाइल ने आसमान में उड़ रहे टारगेट प्लेन को सटीकता के साथ निशाना बनाया. वह भी अपने पहले ही वार में. रिपोर्ट में बताया गया है कि टारगेट प्लेन ने काफी ज्यादा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डिस्टर्बेंस पैदा की थी, इसके बावजूद दूसरी मिसाइल ने भी टारगेट को सटीकता से हिट किया.
चीनी सेना से रिटायर्ड कर्नल यू गैंग ने बताया कि HQ-17A एयर डिफेंस सिस्टम में कम दूरी की मिसाइले हैं. इन्हें शिनजियांग मिलिट्री कमांड ने पिछले साल मई में शामिल किया था. इस मिसाइल सिस्टम को पहली बार चीन 1 अक्टूबर 2019 को अपने नेशनल डे मिलिट्री परेड में बीजिंग में दिखाया था. यू ने बताया कि HQ-17A एयर डिफेंस सिस्टम एक साथ कई टारगेट को इंटरसेप्ट कर सकता है. चाहे वह फाइटर जेट हों, हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें हों या फिर क्रूज मिसाइल हों.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








