
भारत में Starlink लॉन्च की तैयारी, दिल्ली में मीटिंग और मस्क का पोस्ट, कही ये बात...
AajTak
Starlink की सर्विस भारत में कब शुरू होगी? ये सवाल बहुत चर्चा में है. अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से स्टारलिंक ऑपरेशनल की वाइस प्रेसिडेंट ने मुलाकात की. इसके बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk ने पोस्ट करते हुए कि वह भारत में सर्विस देने के लिए एक्साइटेड हैं.
स्टारलिंक (Starlink) की सर्विस भारत में जल्द ही लॉन्च होगी. इसके लिए स्टारलिंक की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रायर ने केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया के साथ नई दिल्ली में आकर बातचीत, जिसकी जानकारी खुद सिंधिया ने X पर पोस्ट करके दी है.
इसके बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk ने मंत्री सिंधिया के पोस्ट को मेंशन करते हुए लिखा कि वह भारत में काम करने के लिए उत्सुक हैं. हालांकि अभी तक स्टारलिंक की सर्विस भारत में कब से शुरू होगी और उसकी कीमत क्या होगी, उसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है.
हाल ही में स्टारलिंक की भारत के लिए वेबसाइट लाइव हो गई थी, जिसके बाद वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रायर ने सफाई देते हए कहा था कि वह एक डमी वेबसाइट थी, जो एक टेक्निकल खामी के चलते लाइव हो गई थी. बाद में वेबसाइट को हटा दिया गया था.
Elon Musk का पोस्ट
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में खुल रहा पहला Apple Store, इतने करोड़ है किराया
स्टारलिंक का प्लान

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












