
भारत में Mpox का एक और केस, केरल में दुबई से लौटे शख्स का सैंपल पाया गया पॉजिटिव
AajTak
भारत में एमपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है. इस बार यह मामला केरल से दर्ज किया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरीज का इलाज अस्पताल में चल रहा है, और उसकी स्थिति को नियंत्रण में है.
केरल के मलप्पुरम में एक 38 वर्षीय शख्स में मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस व्यक्ति में दुबई से लौटने के बाद लक्षण दिखाई दिए थे. इसका पता चलने के बाद शख्स प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गया था लेकिन बाद में उसे डेजिग्नेटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिससे वायरस की पुष्टि हुई.
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज मंगलवार को जानकारी दी थी कि इस शख्स ने लक्षण देखे जाने के बाद परिवार से अलग रहने का फैसला किया था. उन्होंने बताया, "उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था."
यह भी पढ़ें: केरल के मल्लपुरम में Mpox का संदिग्ध केस, दुबई से लौटा था शख्स
दुबई से केरल आया था शख्स
जिला स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, यह शख्स हाल ही में दुबई से केरल आया था और बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उसे मंजेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया. संभावित मंकीपॉक्स संक्रमण की आशंका होने पर, उनके सैंपल कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे गए थे.
दिल्ली में भी दर्ज किया गया मंकीपॉक्स का केस

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









