
भारत में हालात ठीक नहीं, BJP ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है..कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे. उन्होंने बातचीत के दौरान बीजेपी-संघ की विचारधारा पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ तो भारत को एक भूगोल की तरह देखते हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. उन्होंने शुक्रवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पहले जैसा भारत हासिल करना चाहती है. इसके लिए लड़ाई लड़ रही है. जबकि बीजेपी हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. राहुल ने चीन को लेकर केंद्र सरकार को भी घेरा.
राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी भारत को फिर से हासिल करने के लिए लड़ रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों की आवाज दबाती है, जबकि हम लोगों की आवाज को सुनने के लिए काम कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत उन संस्थानों पर हमले देख रहा है, जिन्होंने देश का निर्माण किया है, जिस पर अब डीप स्टेट का कब्जा है. उनके साथ आइडियाज फॉर सम्मेलन में शामिल होने सीताराम येचुरी, सलमान खुर्शीद, तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा और मनोज झा समेत विपक्ष के नेता शामिल हुए हैं.
राहुल ने माना- कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही
राहुल ने कहा कि कांग्रेस भारत को फिर से हासिल करने के लिए लड़ रही है. यह अब एक वैचारिक लड़ाई है - एक राष्ट्रीय वैचारिक लड़ाई. उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ तो भारत को एक भूगोल की तरह देखते हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए भारत लोगों से बनता है. हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि कांग्रेस अंदरूनी कलह, बगावत, दल-बदल और चुनावों में हार से जूझ रही है.
बीजेपी ध्रुवीकरण के कारण सत्ता में
राहुल ने कहा कि बीजेपी सरकार में रोजगार कम हुए हैं. इसके बावजूद ध्रुवीकरण के कारण सत्ता में बनी हुई है. भारत आज अच्छे हालात नहीं है. बीजेपी ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है. उन्होंने कहा कि हम कह रहे हैं- हमारे पास एक ऐसा भारत है जहां अलग-अलग विचार रखे जा सकते हैं और हम बातचीत कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








