
भारत में ये है Samsung का लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन, जानें टॉप फीचर्स
AajTak
Samsung ने हाल ही में भारत में बीते दिनों Galaxy S20 FE 5G को लॉन्च किया. ये कंपनी का भारत में लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन है. Galaxy S20 FE को पिछले साल सितंबर में US में 4G और 5G वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था.
Samsung ने हाल ही में भारत में बीते दिनों Galaxy S20 FE 5G को लॉन्च किया. ये कंपनी का भारत में लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन है. Galaxy S20 FE को पिछले साल सितंबर में US में 4G और 5G वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था. हालांकि, इसके केवल 4G वेरिएंट को ही पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था. फोन के 5G वेरिएंट को अब भारत में पेश किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं सैमसंग के इस नए 5G फोन के टॉप फीचर्स. Galaxy S20 FE के 5G वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है. जबकि, 4G वेरिएंट Exynos 990 चिप के साथ आता है. इस फोन के सिंगल 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे 47,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर लिस्ट किया गया है. तुलनात्मक तौर पर बात करें तो Galaxy S20 FE 4G की मौजूदा कीमत 44,999 रुपये है. वहीं, नए 5G वेरिएंट को 31 मार्च से ही सेल में उपलब्ध करा दिया गया है. इसे क्लाउड लैवेंडर, क्लाउड मिंट और क्लाउड नेवी कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










