
भारत में बैठकर अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी... कर्नाटक से 33 साइबर शातिर गिरफ्तार
AajTak
कर्नाटक पुलिस ने अमेरिकी लोगों को ठगने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है. जानकारी सामने आई है कि बेलगावी से ये साइबर शातिर अपना नेटवर्क संचालित करते थे और अमेरिकी अधिकारी बनकर ठगी करते थे.
कर्नाटक के बेलगावी से संचालित और अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले एक बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का बेलगावी सिटी साइबर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यह रैकेट आजम नगर में एक किराए के हॉल में चलता था. ठगों ने पीड़ितों से लाखों डॉलर की ठगी की थी.
ठगी के लिए अमेरिकी लोगों को हर दिन करते थे 100 कॉल
पुलिस के अनुसार, गिरोह ने कॉल सेंटर चलाने की अनुमति ली थी. लेकिन चल साइबर ठगी रही थी. विश्वसनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मार्च से सक्रिय इस घोटाले का पर्दाफाश किया. तीन दिनों की जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि आरोपी प्रतिदिन लगभग 100 लोगों को कॉल कर रहे थे. उनके मुख्य लक्ष्य संयुक्त राज्य अमेरिका में वरिष्ठ नागरिक थे.
यह भी पढ़ें: CBI ने डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम केस में बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, ठगी की रकम के लेनदेन में था शामिल
डार्क वेब से प्राप्त नंबरों का उपयोग करके, धोखेबाजों ने पीड़ितों को यह दावा करते हुए कॉल किया कि उनके नाम पर एक पार्सल आया है. जब पीड़ितों ने कोई पार्सल भेजने से इनकार किया, तो उन्हें उसे "रद्द" करने के लिए एक और नंबर दिया गया. पीड़ित द्वारा उस नंबर पर कॉल करने के बाद, स्कैमर्स ने उन्हें बरगलाया. इसके बाद संघीय व्यापार आयोग के अधिकारियों का रूप धारण किया और कम से कम 11 स्क्रिप्टेड कहानियों के ज़रिए पैसे ऐंठ लिए.
गुजरात और पश्चिम बंगाल के हैं आरोपी

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









