
भारत में बाहर से ज्यादा घरों के अंदर मौजूद है पॉल्यूशन, Dyson की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
AajTak
India Air Quality Ranking: सर्दियों के आते ही हमें हर तरफ पॉल्यूशन की चर्चा देखने और सुनने को मिलती है, लेकिन क्या ये सिर्फ सर्दियों की ही समस्या है. डायसन ने इस मामले में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि भारत में सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि घरों के अंदर भी एयर क्वालिटी बहुत खराब है. आइए जानते हैं कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में क्या खुलासा किया है.
Dyson ने अपनी ऐनुअल ग्लोबल डस्ट रिपोर्ट जारी कर दी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में घरों के अंदर की हवा का स्तर बहुत खराब है. Dyson की ऐनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में एवरेज ऐनुअल PM2.5 लेवल सबसे ज्यादा है. खराब इंडोर हवा के मामले में भारत दुनियाभर में सबसे ऊपर है.
इस लिस्ट में चीन, तुर्कि, UAE और साउथ कोरिया भारत के बाद आते हैं. इनडोर एवरेज Volatile Organic Compounds के मामले में भारत 7वें पोजिशन पर आता है. शहरों की बात करें, तो दिल्ली PM2.5 लेवल के मामले में टॉप पोजिशन पर आती है. इसके बाद बीजिंग, शंघाई, शेन्ज़ेन और बुसान आते हैं.
वहीं सर्दियों के वक्त ये स्थिति और भी खराब हो जाती है. सर्दियों में घरों के अंदर की हवा बाहर के मुकाबले 15 परसेंट ज्यादा खराब हो जाती है. खासकर हमारे लीविंग स्पेस में स्मोक काफी ज्यादा मिलता है. भारत में ये स्थिति और भी खराब है. सर्दियों के महीनों में इनडोर पॉल्यूशन 41 परसेंट तक खराब हो जाता है.
ये भी पढ़ें- Dyson की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पालतू जानवर पालने वाले करते हैं ये गलतियां
वहीं दिल्ली में ये स्तर 48 परसेंट तक पहुंच जाता है. जहां दुनिया के दूसरे शहरों में एयर क्वालिटी रात के वक्त खराब होती है. भारत में इसका उल्टा देखने को मिला है. भारत में हवा की क्वालिटी सुबह 7 बजे और मिडडे में खराब होती है. इसका मतलब है कि भारत में जैसे ही कोई सुबह उठता है उसका सीधा सामना प्रदूषण वाली हवा से होगा.
ये प्रोजेक्ट दो तरह के प्राइमरी पॉल्यूशन पर केंद्रीत है. इसमें PM2.5 और Volatile Organic Compounds (VOCs) पर फोकस किया गया है. PM2.5 ऐसे पार्टिकल को कहा जाता है, जिनका डायमीटर 2.5 मैक्रोन से कम होता है. ये पार्टिकल्स इंसानों के बाल की चौड़ाई से भी कम होते हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








