
'भारत में धार्मिक स्थलों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ रहे हमले', बोले अमेरिका के विदेश मंत्री
AajTak
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने भारत पर बड़ा आरोप लगाया है. वह बोले कि भारत में पूजा स्थलों और लोगों पर हमले बढ़ रहे हैं.
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसमें दावा किया गया है कि भारत में लोगों और धार्मिक स्थलों पर हमले बढ़ रहे हैं. साथ ही साथ ब्लिंकन ने कहा कि दुनिया के हर कोने में धार्मिक स्वतंत्रता का अमेरिका समर्थन करता है.
अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता की सालाना रिपोर्ट पेश करते हुए एंटोनी ब्लिंकन ने यह बातें कहीं. उन्होंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन का भी जिक्र किया. कहा गया कि वहां अल्पसंख्यक समुदायों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है.
धार्मिक स्वतंत्रता पर बात करते हुए एंटोनी ब्लिंकन ने कहा कि उदाहरण के लिए भारत की बात करते हैं. वह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, कई धर्मों को मानने वाले लोग वहां रहते हैं. हमने देखा है कि वहां लोगों और पूजा स्थलों पर हमले बढ़ रहे हैं. वियतनाम में अधिकारी अपंजीकृत धार्मिक समुदायों के सदस्यों को परेशान कर रहे हैं. नाइजीरिया में कुछ राज्यों की सरकारें अपनी मान्यताओं को व्यक्त करने पर मानहानि और ईशनिंदा कानून के तहत सजा देती हैं.
यह भी पढ़ें - रूस को लेकर अमेरिका के सामने नहीं झुका भारत, तेल की खरीद में भारी उछाल
आगे चीन का जिक्र करते हुए एंटोनी ब्लिंकन ने कहा कि चीन में बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम और ताओवादी समुदाय के लोगों के धर्म स्थलों को तबाह किया गया है. यह भी कहा गया है कि तिब्बती बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम आदि के लोगों को वहां घर और रोजगार नहीं दिया जाता था.
ब्लिंकन ने आगे अफगानिस्तान के बारे में कहा कि वहां तालिबान की सरकार आने के बाद वहां धार्मिक स्वतंत्रता खत्म हो गई है. लड़कियों, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, उन पर लग रही पाबंदियों का भी जिक्र किया गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









