
भारत में डबल म्यूटेंट से फैल रहा कोरोना? जानें कितने खतरनाक ये वेरिएंट्स
AajTak
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने एक नए वेरिएंट 'डबल म्यूटेंट' की जानकारी दी. महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब से लिए गए सैम्पल में इस वेरिएंट की पहचान की गई. फिलहाल, भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आलम यह है कि कई राज्यों ने कई पाबंदियों सहित नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है.
कोरोना वायरस का संकट फिर गहराता जा रहा है. कोई ऐसा सप्ताह नहीं बीत रहा है जब वैज्ञानिक किसी नए कोरोना वेरिएंट की पहचान न करते हों. अब तक ब्रिटेन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और न्यूयॉर्क में मिले वेरिएंट की काफी चर्चा रही है. लेकिन अब भारत की बारी है. (फाइल फोटो-Getty Images) मार्च के अंत में भारत के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने एक नए वेरिएंट 'डबल म्यूटेंट' की जानकारी दी. महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब से लिए गए सैम्पल में इस वेरिएंट की पहचान की गई. फिलहाल, भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आलम यह है कि कई राज्यों ने कई पाबंदियों सहित नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है. (फाइल फोटो-PTI) हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि ये नए "डबल म्यूटेंट" वेरिएंट इतनी मात्रा में नहीं मिले हैं कि कहा जाए कि इसकी वजह से देशभर में कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है. बल्कि माना जा रहा है कि शादियों, सिनेमा हॉल और जिमों में लोगों के जुटान के साथ-साथ पश्चिम बंगाल सहित जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहां बड़ी राजनीतिक रैलियों के कारण मामलों में तेजी आई है. (फाइल फोटो-Getty Images)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











