
भारत में चीनी फैला रहे हैं फेक ऐप्स स्कैम, भारतीय यूजर्स के अकाउंट्स हो रहे खाली
AajTak
Google Play Store और Apple App Store पर तरह के ऐप्स मौजूद है. ज्यादातर ऐप्स के बारे में कहा जाता है रिव्यू करने के बाद ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होता है. इसके बावजूद मैलवेयर और फेक ऐप्स प्लेटफॉर्म्स पर आ जाते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर फेक ऐप्स भी मौजूद रहते हैं.
Google Play Store और Apple App Store पर तरह के ऐप्स मौजूद है. ज्यादातर ऐप्स के बारे में कहा जाता है रिव्यू करने के बाद ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होता है. इसके बावजूद मैलवेयर और फेक ऐप्स प्लेटफॉर्म्स पर आ जाते हैं. इस मामले में Apple ऐप का इको-सिस्टम ज्यादा सेफ माना जाता है क्योंकि डेवलपर को वेरिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होता है. इसके बाद भी इस प्लेटफॉर्म पर फेक ऐप्स मौजूद रहते हैं. मोबाइल यूजर्स के बढ़ने के साथ इन प्लेटफॉर्म्स का यूज करके स्कैमर्स फेक ऐप को टारगेटेड मोबाइल में इंस्टॉल करवा देते हैं. अभी हाल ही में एक घटना सामने आई है जिसमें एक फेक ऐप ने 5 लाख भारतीयों के 150 से ज्यादा करोड़ रुपये उड़ा लिए. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार कई फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट वाले ऐप्स दावा करते हैं जो लोग पैसे इन्वेस्ट करेंगे उसपर हाई-रिटर्न दिया जाएगा. दिल्ली पुलिस के साइबर सेल इन रैकेट्स का पर्दाफाश किया है. इसके पीछे चीनी कंपनियों का हाथ था जो मल्टीलेवल मार्केटिंग (MLM) मॉडल का यूज करके चीटिंग करती थी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










