
भारत में इस दिन लॉन्च होगा OnePlus का सबसे पावरफुल फोन, पहली बार मिलेंगे ये फीचर्स
AajTak
OnePlus 12 Launch Date in India: वनप्लस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने इन फोन्स की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. फ्लैगशिप सीरीज में इस बार भी कंपनी दो फोन्स OnePlus 12 और OnePlus 12R लॉन्च करेगी. इस सीरीज में कंपनी कुछ ऐसे फीचर्स जोड़ रही है, जो पहली बार वनप्लस के फोन्स में मिलेगा.
OnePlus ने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. OnePlus 12 और OnePlus 12R भारत में लॉन्च होने वाले हैं. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये दोनों स्मार्टफोन 23 जनवरी को भारत में लॉन्च होंगे. इसी दिन ये फोन्स ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च होंगे. OnePlus 12 चीन में पहले लॉन्च हो चुका है.
कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है. भारत में ब्रांड इन दोनों ही फोन्स को लॉन्च करेगा. हालांकि, चीन में सिर्फ OnePlus 12 ही लॉन्च हुआ है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
कंपनी इस महीने अपनी 10वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही है. ब्रांड इन दोनों स्मार्टफोन्स को भारत में 23 जनवरी 2024 को लॉन्च करेगा. ये दोनों फोन्स 7.30 बजे लॉन्च होंगे. OnePlus 12 चीनी बाजार में लॉन्च हो चुका है. इसका बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत लगभग 50,500 रुपये है.
ये भी पढ़ें- OnePlus Community Sale शुरू, सस्ते में खरीद सकते हैं फोन और टैबलेट, इतना है डिस्काउंट
बता दें कि कंपनी ने OnePlus 11 को कंपनी ने 56,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. उम्मीद है कि OnePlus 12 को कंपनी 60 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च करेगी. वहीं OnePlus 12R को कंपनी 50 हजार रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है.
OnePlus 12 में 6.82-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 2K रेज्योलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. डिवाइस 24GB RAM और 1TB तक के स्टोरेज ऑप्शन में आता है. इसमें आपको Hasselblad की ब्रांडिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










