
भारत में इस दिन लॉन्च होंगे Vivo के दो स्मार्टफोन, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स और जबरदस्त कैमरा
AajTak
भारत में 7 मार्च को Vivo V30 और Vivo V30 Pro लॉन्च होंगे. यह फोन सेल के लिए Flipkart और Vivo.com पर उपलब्ध होंगे. कंपनी पहली बार जर्मन कैमरा टेक्नोलॉजी को V- Series में पेश करने जा रही है. ये फोन कर्व्ड डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप के साथ दस्तक देगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Vivo भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. यह फोन भारत में 7 मार्च को लॉन्च होंगे. इनके नाम Vivo V30 और Vivo V30 Pro है. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस लॉन्चिंग डेट की जानकारी दी. साथ ही इन फोन के लिए एक माइक्रोसाइट तैयार की है, जिससे हैंडसेट के डिजाइन और कैमरे की जानकारी मिलती है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
भारत में 7 मार्च को Vivo V30 और Vivo V30 Pro लॉन्च होंगे. यह फोन सेल के लिए Flipkart और Vivo.com पर उपलब्ध होंगे. कंपनी पहली बार जर्मन कैमरा टेक्नोलॉजी को V- Series में पेश करने जा रही है. Vivo V30 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसके साथ Aura Light OIS Portrait फीचर मिलेगा. वीवो ने कुछ फीचर्स की जानकारी शेयर की है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Vivo V30 Pro के साथ ZEISS Distagon Style Bokeh फीचर को पेश किया जाएगा, जो Anamorphic Lens इफेक्ट देगा. साथ ही यह पोर्टेट फोटोग्राफी को भी बेहतर करेगा. लो लाइट में यह जबरदस्त फोटो क्लिक करने में मदद करेगा.
यह भी पढ़ें: Vivo Y200e 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, इतने हजार का बैंक ऑफर
वीवो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन काफी स्लिम होगा. ऐसे में इस स्मार्टफोन में बेहतर ग्रिप मिलेगी. साथ ही कंपनी ने बताया है कि इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी. यह हैंडसेट 120Hz 3D कर्व्ड पैनल के साथ आएगा. यह हैंडसेट Andaman Blue, Peacock Green और Classic Black कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: Vivo का बड़ा धमाका, 3000 रुपये कम कर दी दो सस्ते फोन की कीमत, जानिए डिटेल्स

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










