
भारत मंडपम में लगी नटराज की मूर्ति, एशिया में 'तांडव' मचाने वाले साम्राज्य से क्या है कनेक्शन?
AajTak
G-20 के वेन्यू भारत मंडपम में 27 फीट ऊंची नटराज की मूर्ति लगाई गई है. अष्टधातु से बनी ये नटराज की सबसे ऊंची मूर्ति है. इस मूर्ति को प्रसिद्ध मूर्तिकार राधाकृष्णन स्थापति और उनकी टीम ने बनाया है. ये मूर्ति करीब 10 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है.
दिल्ली के प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम में 'नटराज' की मूर्ति लगाई गई है. भारत मंडपम वही जगह है जहां G-20 समिट होने जा रही है. अष्टधातु से बनी नटराज की ये दुनिया में सबसे ऊंची मूर्ति है. दो दिन पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने नटराज की मूर्ति की तस्वीरें साझा की थीं. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'भारत मंडपम में भव्य नटराज की मूर्ति हमारे समृद्ध इतिहास और संस्कृति के पहलुओं को जीवंत करती है. जैसे ही दुनिया G-20 समिट के लिए एकजुट होगी, ये भारत की सदियों पुरानी कला और परंपरा के प्रमाण के रूप में खड़ी होगी.'
नटराज को भगवान शिव का रूप माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस रूप में भगवान शिव तांडव नृत्य की एक मुद्रा में हैं.
27 फीट ऊंची है मूर्ति
इस मूर्ति को तमिलनाडु के स्वामी मलाई के प्रसिद्ध मूर्तिकार राधाकृष्णन स्थापति और उनकी टीम ने बनाया है. राधाकृष्णन के पूर्वज चोल साम्राज्य के समय से मूर्तियां बना रहे हैं. ये मूर्ति अष्टधातु- कॉपर, जिंक, लीड, टिन, सिल्वर, गोल्ड, मरकरी और आयरन से बनी है. इसका वजन 18 टन है. इसे बनाने में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आई है. इसकी ऊंचाई 27 फीट है. दावा है कि अष्टधातु से बनी ये दुनिया की सबसे ऊंची नटराज की मूर्ति है.
ऐसे बनी है ये मूर्ति
इस मूर्ति को 'लॉस्ट वैक्स मेथड' से बनाया गया है. इसी मेथड से चोल साम्राज्य में भी मूर्तियां बनाई जाती थीं. माना जाता है कि लॉस्ट-वैक्स मेथड छह हजार से ज्यादा भी ज्यादा पुरानी हो सकती है. लॉस्ट वैक्स मेथड सदियों तक धातु की मूर्तियां बनाने में इस्तेमाल होती रही. हालांकि, चोल साम्राज्य में इस मेथड का जमकर इस्तेमाल हुआ.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







