
'भारत फिर बॉर्डर पार हमला करेगा...', PAK रक्षा मंत्री को सता रहा डर, आर्मी चीफ के बयान का दिया हवाला
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने एक टीवी प्रोग्राम में अनर्गल बयानों की भरमार कर दी. उन्होंने कहा कि भारत नहीं चाहता कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अपने मुद्दों को सुलझाएं. अपनी कमियों के लिए अफगानिस्तान पर भड़ास निकालते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि काबुल आतंकवादियों को अड्डा बन गया है.
पाकिस्तान को पहलगाम हमले के बाद वाला डर फिर से सता रहा है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत फिर से पाकिस्तान पर हमला कर सकता है. ख्वाजा आसिफ ने कहा का पाकिस्तान भारत के आर्मी चीफ के बयान को खारिज नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि भारत सीमा के पार स्ट्राइक कर सकता है.
एक टीवी कार्यक्रम में ख्वाजा आसिफ ने झूठे बयानों और आधारहीन तथ्यों की झड़ी लगा दी. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान घुसपैठ करता है और भारत इसमें भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, चीन और अन्य देश पाकिस्तान में सीमा पार से घुसपैठ को रोकना चाहते हैं. अफगानिस्तान पर भड़ास निकालते हुए उन्होंने आगे कहा कि काबुल आतंकवादियों का अड्डा बन गया है.
बता दें कि थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक ट्रेलर था और यह एपिसोड 88 घंटे बाद यह खत्म हो गया. उपेंद्र द्विवेदी ने दो टूक कहा कि अगर पाकिस्तान हमें कोई मौका देता है तो भारत उसे सबक सिखाएगा कि एक जिम्मेदार राष्ट्र को अपने पड़ोसियों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए.
भारत से फिर डर लगने लगा पाकिस्तान के बड़बोले रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत नहीं चाहता कि पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान अपने मुद्दों को सुलझाएं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दो मोर्चों पर उलझ सकता है और ऐसी स्थिति में भारत युद्ध के जोखिम से बच सकता है. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी रूप में भारत पर भरोसा नहीं कर सकता और भारत सीमा पार से हमले का प्रयास भी कर सकता है.
आसिफ ने मिडिल ईस्ट में पाकिस्तान की भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को गाजा पर अंतर्राष्ट्रीय बलों का हिस्सा बनना चाहिए. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अब्राहम समझौते में शामिल होने की योजना नहीं बना रहा है और समझौते पर उसकी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट है. उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान तब तक अपना रुख नहीं बदल सकता जब तक कि दो-राज्य समाधान लागू नहीं हो जाता.
इस बीच पाकिस्तान सरकार की खोल उसी के एक मुख्यमंत्री ने खोल दी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









