
भारत-पाक मैच को हरी झंडी, दुबई में होगा मुकाबला
AajTak
भारत सरकार ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को हरी झंडी दे दी है. यह मैच 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. इससे पहले पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद संसद से लेकर सड़क तक इस मैच के बहिष्कार की आवाज उठी थी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











