
भारत-पाक तनाव से पंजाब के बॉर्डर वाले जिलों में छात्रों की पढ़ाई पर असर, परीक्षाएं टलीं
AajTak
भारत-पाक तनाव के चलते पंजाब के सीमा से लगे जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. हालांकि हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. कई छात्रों की परीक्षाएं टलीं और पढ़ाई बाधित हुई. छात्रों ने सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया, पर ऑनलाइन क्लासेज से परेशानी भी जताई. विश्वविद्यालय अब नई तारीखें घोषित कर रहे हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव का असर पंजाब के सीमावर्ती जिलों में छात्रों की पढ़ाई पर भी देखने को मिला है. अमृतसर, पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर और तरनतारन जैसे जिलों में सुरक्षा कारणों से स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. हालांकि, अब हालात कुछ हद तक सामान्य हो रहे हैं और कुछ जिलों में स्कूल फिर से खुलने लगे हैं.
10 मई को भारत-पाक के बीच हुई सहमति के बाद फायरिंग और सैन्य कार्रवाई रोक दी गई है. इसके बावजूद प्रशासन ने एहतियातन कई जगहों पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया. गुरदासपुर में स्कूल मंगलवार को फिर से खुले, जबकि अमृतसर और तरनतारण में बुधवार से कक्षाएं शुरू होंगी.
छात्रों की अपनी अपनी परेशानी कुछ छात्रों ने बताया कि वे इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और लगातार बंदी से उनकी पढ़ाई बाधित हुई है. वहीं, होशियारपुर निवासी अरशप्रीत सिंह, जो बी.टेक अंतिम वर्ष के छात्र हैं, उन्होंने कहा कि उनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है लेकिन फाइनल एग्जाम टल गए हैं.
मोहोली की एक निजी यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू की हैं, लेकिन छात्र इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. बीकॉम कर रहे एक छात्र ने बताया कि ऑनलाइन क्लासेज से ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता और यह कोविड-19 के दौर की याद दिलाता है.
कपूरथला के छात्र पुष्कर वालिया ने बताया कि पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की कुछ परीक्षाएं टाल दी गई थीं, लेकिन अब नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है. उनके साथी बरिंदर ने भी सेना की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि ऐसी परिस्थिति में छात्रों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए.
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर ने भी 9, 10 और 12 मई की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं. छात्रों को अब नई तारीखों का इंतजार है और उम्मीद है कि जल्द ही कक्षाएं सामान्य रूप से शुरू हो सकेंगी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









