
भारत-पाकिस्तान मुकाबले का जबदरस्त क्रेज! एड रेट्स में आग, फ्लाइट्स-होटल के दाम भी सातवें आसमान पर
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया था. उस खिताबी मुकाबले के बाद पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं. भारतीय टीम का पलड़ा फॉर्म और आंकड़ों के आधार पर भारी दिख रहा है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (15 फरवरी) को भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला होना है. इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त क्रेज दिख रहा है. भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले विज्ञापन बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. कंपनियां इस मैच की भारी व्यूअरशिप का फायदा उठाने के लिए एड स्लॉट्स पर जमकर पैसा खर्च कर रही हैं, जबकि फैन्स की भीड़ के कारण फ्लाइट और होटल के दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं.
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए 10 सेकंड का टीवी एड स्लॉट 30-40 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जो आमतौर पर बड़े वर्ल्ड कप मैचों में 20-25 लाख रुपये होता है. आखिरी समय के एड स्लॉट्स की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है और मैच के दौरान हर सेकंड का स्लॉट बिक जाएगा. ब्रॉडकास्टर जियोस्टार को पूरे टूर्नामेंट से लगभग 2000 करोड़ रुपये तक की एड कमाई होने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: भारत संग मैच धुला तो पाकिस्तान को होगा फायदा... ये 3 टीमें हो जाएंगी T20 वर्ल्ड कप से आउट
डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी एड रेट्स में भारी उछाल देखने को मिला है. यहां 10 सेकंड का एड स्लॉट 15-20 लाख रुपये तक पहुंच गया है. ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, फाइनेंस, इंश्योरेंस और रियल एस्टेट कंपनियां एड स्पेस के लिए सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं.
इस टी20 वर्ल्ड कप में विज्ञापन देने वाली कंपनियों में एमिरेट्स, अमूल, OpenAI, Hyundai, Mahindra & Mahindra, Britannia और कई बड़ी ब्रांड्स शामिल हैं. मार्केटिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत-पाकिस्तान मैच के एड रेट्स की तुलना सोने-चांदी की कीमतों से की जा रही है.
भारत से कोलंबो जाने वाले क्रिकेट फैन्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ट्रैवल प्लेटफॉर्म EaseMyTrip के अनुसार राउंड-ट्रिप एयरफेयर सामान्य दिनों की तुलना में 45 से 50 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं. MakeMyTrip ने बताया कि 15 फरवरी वाले वीकेंड के लिए कोलंबो की बुकिंग पिछले तीन दिनों में दोगुनी हो गई है.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को याद दिलाया है कि उनकी असली परीक्षा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी. गंभीर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जिताने वाले पहले भारतीय कोच बने हैं. गांगुली ने साथ ही टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने की भी सलाह दी.









