
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच डिप्लोमैटिक चैनल भी एक्टिव, ईरानी विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे
AajTak
तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची नई दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां वह पहले हैदराबाद हाउस में भारत के विदेश मंत्री जयशंकर संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. दोनों विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची नई दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. उनका ये दौरा भारत और ईरान के बीच राणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगा. भारत के दौरे पर आने से कुछ दिन पहले अराघची पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे थे. अगस्त 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद ये ईरानी विदेश मंत्री की पहली भारत यात्रा है.
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी अराघची की जोरदार स्वागत किया और उनके दौरे के महत्व पर जोर दिया.
MEA प्रवक्ता ने किया स्वागत
रणधीर जयसवाल ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, 'भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची का हार्दिक स्वागत है. भारत-ईरान मैत्री संधि की 75वीं वर्षगांठ पर द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और उसे बढ़ाने का मौका है.'
भारत-PAK मुद्दे पर चर्चा होने की हैं उम्मीदें
अपनी यात्रा के दौरान अराघची 20वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे और हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. विदेश मंत्री से वार्ता के बाद अराघची राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









