
भारत ने PAK का F-16 जेट मार गिराया, सीमा पर तैनात की गईं IL-17 एयर डिफेंस गन
AajTak
भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी गिराया है. सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया.
भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी गिराया है. सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागे. हालांकि भारतीय सेना की सतर्कता और ताकतवर वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया.
भारतीय सेना की आधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागे गए 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. सेना के सूत्रों के अनुसार, इन मिसाइलों का निशाना जम्मू एयरस्ट्रिप था, लेकिन समय पर जवाबी कार्रवाई से बड़ा नुकसान टाल दिया गया.
इसके साथ ही भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर जेट को भी मार गिराया. यह कार्रवाई नियंत्रण रेखा के पास की गई, जब पाकिस्तानी जेट ने भारतीय हवाई सीमा में घुसपैठ की कोशिश की.
वहीं, पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन भी भारतीय सीमा की ओर भेजे गए थे, जिन्हें सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने समय रहते निशाना बनाकर गिरा दिया. ये ड्रोन नियंत्रण रेखा के पास केजी टॉप इलाके में देखे गए थे.
भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सेना हर स्थिति के लिए तैयार है और जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









