
भारत ने मार गिराया पाकिस्तान का सबसे ताकतवर फाइटर जेट, जानें- F-16 की ताकत
AajTak
F-16 एक हल्का, सस्ता लेकिन बेहद ताकतवर फाइटर जेट है. इसकी सबसे खास बात है इसका फ्लाई-बाय-वायर सिस्टम, जिससे पायलट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल से विमान चलाता है. यह जेट 6 एअर-टू-एअर मिसाइलें ले जा सकता है और इसकी अधिकतम स्पीड मैक 2 है. इसकी सीट 30 डिग्री पर झुकी होती है जो पायलट पर g-force का असर कम करती है.
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ड्रोन अटैक किया है. भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट मार गिराया है. F-16 फाइटर जेट को दुनिया के सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय लड़ाकू विमानों में गिना जाता है.
इसकी खासियत है कि यह हल्का, सस्ता और तकनीकी रूप से काफी एडवांस है. इसका निर्माण इस तरह किया गया है कि यह दुश्मन के किसी भी हमले का तेजी से जवाब दे सकता है.
F-16 में होता है बाय वायर सिस्टम
F-16 की सबसे बड़ी तकनीकी खासियत है इसका फ्लाई बाय वायर सिस्टम. आमतौर पर किसी भी विमान में पायलट का कंट्रोल स्टिक डायरेक्ट विमान के पुर्जों से जुड़ा होता है, लेकिन F-16 में पायलट का कंट्रोल एक कंप्यूटर से जुड़ा होता है, जो हर आदेश को इलेक्ट्रॉनिक रूप में कंट्रोल सरफेस तक पहुंचाता है. इससे विमान की स्थिरता और मूवमेंट काफी बेहतर होती है.
इसमें पायलट के लिए एक खास इजेक्शन सीट होती है, जो 30 डिग्री तक झुकी होती है. यह झुकाव पायलट पर पड़ने वाले G-force के असर को कम करता है, जिससे वह ज्यादा देर तक और सुरक्षित उड़ान भर सकता है.
दुनियाभर की वायु सेनाओं की पहली पसंद है F-16

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









