
भारत ने पानी रोका तो पाकिस्तान की अक्ल आई ठिकाने, अमेरिका पहुंच डार ने फिर दिया बातचीत का प्रस्ताव
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार बार-बार भारत को बातचीत का प्रस्ताव दे रहे हैं. अब उन्होंने अमेरिका पहुंचकर भारत से बातचीत की बात कही है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान भारत से बातचीत के लिए तैयार है.
सिंधु जल समझौता निलंबित किए जाने से परेशान पाकिस्तान बार-बार भारत से बातचीत की अपील कर रहा है. अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने मंगलवार को एक बार फिर भारत से बातचीत का अनुरोध किया है. इससे पहले भी इशाक डार ने इसी तरह की अपील की थी जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ठुकरा दिया था. पाकिस्तान की पेशकश को ठुकराते हुए राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा था कि बातचीत और खून-खराबा एक साथ नहीं चल सकते हैं.
रक्षा मंत्री के बयान के ठीक अगले ही दिन पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने एक बार फिर भारत से बातचीत की अपील की है. न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डार ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ हर मुद्दे पर बातचीत चाहता है जिसमें आतंकवाद का मुद्दा भी शामिल होगा.
आतंक के समर्थक पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अमेरिका के सामने खुद को विक्टिम दिखाने की कोशिश में कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का भुक्तभोगी है और इस मुद्दे पर भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है.
भारत हमेशा से कहता रहा है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसे लेकर किसी भी विवाद को द्विपक्षीय तरीके से सुलझाया जाना चाहिए.
भारत ने यह भी साफ किया है कि कश्मीर को लेकर कोई भी बातचीत नहीं होगी बल्कि अगर पाकिस्तान से कश्मीर पर कोई बातचीत होगी तो वो पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर पर होगी. लेकिन पाकिस्तान हमेशा से कश्मीर मुद्दे के अंतरराष्ट्रीयकरण की असफल कोशिश करता रहा है.
इसी क्रम में पाकिस्तानी विदेश मंत्री डार ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के समक्ष कश्मीर का मुद्दा उठाया. इस संबंध में डार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'विदेश मंत्री रुबियो ने इस बात को स्वीकार किया कि कश्मीर मुद्दे के समाधान के बगैर क्षेत्र में शांति नहीं आने वाली. राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस मुद्दे को कई बार उठाया है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






