
'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
ABP News
RJD on Israel Iran War: ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले का RJD ने विरोध किया है. इस दौरान पार्टी की तरफ से कहा गया कि अली खामेनेई की हत्या के उद्देश्य से हमला मानवता के विरुद्ध है.
इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर शनिवार (28 फरवरी) को ईरान पर हमला किया. इस हमले में ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों को निशाना बनाया गया. इस हमले में स्कूल पर भी बमबारी की गई. वहीं हमले में रविवार (1 मार्च 2026) को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई.
इस बीच ईरान पर हमले और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने प्रतिक्रिया दी है. पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म 'एक्स' पर लिखा गया कि अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के साथ भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया है.
इस हमले की निंदा करते हुए आरजेडी ने आगे लिखा कि हजारों बेकसूरों ने अपनी जान गंवाई है. अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के उद्देश्य से किया गया ईरान पर हमला पूरी मानवता के विरुद्ध हमला है. पार्टी ने कहा कि इराक, लीबिया, सीरिया जहां भी अमेरिका ने हमला किया. उन देशों को और वहां के नागरिकों के जीवन को अमेरिका ने बर्बाद कर दिया.
अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के उद्देश्य से किया गया ईरान पर हमला पूरी मानवता के विरुद्ध हमला है। हज़ारों बेकसूरों ने अपनी जान गंवाई है। अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के साथ भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया है।इराक, लीबिया, सीरिया... अमेरिका ने जहाँ भी हमला किया, उन देशों को…













