
'भारत जोड़ो यात्रा में बच्चों का इस्तेमाल कर रही कांग्रेस', राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग से की गई शिकायत
AajTak
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को एक शिकायत मिली है. जिसमें आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी, कांग्रेस और उनका 'जवाहर बाल मंच' नाम का विभाग बच्चों का राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल कर रहा है और उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए कह रहा है.
कांग्रेस अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के माध्यम से अपनी खोई हुई साख हासिल करने की कोशिश में जुटी है. 7 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा दक्षिण भारत के केरल पहुंच चुकी है. कांग्रेस 150 दिनों में 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. शहर-शहर पहुंचकर राहुल गांधी भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं.
इस बीच राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को एक शिकायत मिली है. जिसमें आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी, कांग्रेस और उनका 'जवाहर बाल मंच' नाम का विभाग बच्चों का राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल कर रहा है और उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए कह रहा है. 12 सितंबर को एनसीपीसीआर को कांग्रेस की "भारत जोड़ो यात्रा" में बच्चों के शामिल होने की शिकायत मिली.
शिकायत में कहा गया है, "सोशल मीडिया पर कई परेशान करने वाली तस्वीरें और वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिसमें यह देखा जा सकता है कि बच्चों को निशाना इस्तेमाल किया जा रहा है और राजनीतिक एजेंडा के तहत बच्चों को "भारत जोड़ो यात्रा" अभियान में शामिल किया जा रहा है. अभियान में भाग लेने वाले बच्चों को कांग्रेस के झंडे पकड़े और राजनीतिक नारे लगाते हुए देखा गया.
आयोग ने EC से संज्ञान लेने को कहा
NCPCR ने चुनाव आय़ोग से राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के मद्देनजर संज्ञान लिया गया है, क्योंकि प्रथम दृष्टया ये बाल अधिकारों का उल्लंघन है. इसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है और यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के खिलाफ है. एनसीपीसीआर ने चुनाव आयोग से घटनाओं की गहन जांच करने और कांग्रेस, उसके सदस्यों और राहुल गांधी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







