भारत जोड़ो यात्रा आज पहुंचेगी जम्मू-कश्मीर, BJP बोली- कांग्रेस के पापों के लिए माफी मांगे राहुल गांधी
AajTak
बुधवार को जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में पदयात्रा करेंगे, लेकिन सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. हम सुरक्षा के संबंध में राज्य के अधिकारियों के साथ परामर्श कर रहे हैं और शायद पैदल दूरी कम हो सकती है. वहीं जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा गुरुवार शाम पंजाब से लखनपुर (जम्मू और कश्मीर में) में प्रवेश करेगी.
राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी. यात्रा पंजाब के पठानकोट होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी. इसके बाद राहुल गांधी कठुआ में शाम को ब्रेक लेंगे और वहीं आराम करेंगे. हालांकि यह भी कहा गया है कि सुरक्षा के लिहाज से राहुल गांधी की पैदल यात्रा की दूरी कम की जा सकती है. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि राहुल जम्मू-कश्मीर में कितने किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे.
बुधवार को जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में पदयात्रा करेंगे, लेकिन सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. हम सुरक्षा के संबंध में राज्य के अधिकारियों के साथ परामर्श कर रहे हैं और शायद पैदल दूरी कम हो सकती है. वहीं जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा गुरुवार शाम पंजाब से लखनपुर (जम्मू और कश्मीर में) में प्रवेश करेगी.
यात्रा को पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी- डीजीपी
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा था कि यात्रा के केंद्र शासित प्रदेश में पहुंचने पर उसे पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी. इस सवाल पर कि क्या पैदल यात्रा की अनुमति दी जाएगी, उन्होंने जवाब दिया था कि इसे इस तरह से विनियमित किया जाएगा कि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े. उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा को जहां भी आवश्यकता होगी, सुरक्षा के दृष्टिकोण से निर्देशित किया जाएगा.
7 सितंबर को शुरू हुई थी यात्रा
बता दें कि 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी द्वारा श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगी. यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब को कवर किया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








