
भारत को रूस की 'धुलाई मशीन' कहा, टैरिफ का 'महाराजा' बताया, अमेरिकी डिप्लोमैट का बयान- ट्रंप इस चेसबोर्ड को समझते हैं
AajTak
व्हाइट हाउस के सीनियर डिप्लोमैट पीटर नवारो ने गुरुवार को कहा कि नई दिल्ली कम कीमतों रूस से कच्चा तेल खरीद खरीदकर उसे रिफाइन करके दुनिया भर में प्रीमियम कीमत पर बेचकर क्रेमलिन के लिए कपड़े धोने की मशीन की तरह काम कर रहा है. नवारो ने कहा, 'अब से सिर्फ छह दिन बाद, आप देखिएगा मैं देख रहा हूं कि 27 अगस्त को सेकेंडरी टैरिफ लागू होने जा रहे हैं. ऐसा लगता है कि भारत इस रक्तपात में अपनी भूमिका स्वीकार नहीं करना चाहता. '
अमेरिका और भारत के संबंधों में तल्खी बरकरार है. अमेरिकी डिप्लोमैट और ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत को लेकर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने भारत को रूस का 'धुलाई मशीन' करार दिया है. उन्होंने कहा कि आज से 6 दिन के बाद ही आप देखिएगा कि भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगने जा रहा है.
पीटर नवारो ने कहा कि ये फालतू की बात है कि भारत को रूसी तेल की जरूरत है. नवारो ने नई दिल्ली पर रिफ़ाइनरी मुनाफ़ाखोरी का आरोप लगाया है और उसे रूसी तेल के लिए "लॉन्ड्रोमैट" (स्व-सेवा लॉन्ड्री) करार दिया है.
नवारो ने संवाददाताओं से कहा, "यह बकवास है कि भारत को रूसी तेल की ज़रूरत है." उन्होंने चेतावनी दी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मास्को से कच्चा तेल खरीदने की सजा के तौर पर भारत पर शुल्क दोगुना करने की 27 अगस्त की समयसीमा बढ़ाने की संभावना नहीं है.
50 परसेंट टैरिफ पर छूट नहीं
नवारो ने कहा, "अब से सिर्फ़ छह दिन बाद, आप देखिएगा मैं देख रहा हूं कि 27 अगस्त को सेकेंडरी टैरिफ लागू होने जा रहे हैं. ऐसा लगता है कि भारत इस रक्तपात में अपनी भूमिका स्वीकार नहीं करना चाहता. वह बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करता. भारत शी जिनपिंग के साथ नज़दीकियां बढ़ा रहा है, यही वह कर रहा है."
भारत रूस के लिए 'कपड़ा धोने की मशीन'

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









