
'भारत को कोई डरा नहीं सकता...' आसिम मुनीर की परमाणु हमले की धमकी पर बोले RSS नेता राम माधव, ट्रंप पर कही ये बात
AajTak
वरिष्ठ आरएसएस नेता राम माधव ने कहा कि भारत को कोई परमाणु धमकी डरा नहीं सकता. पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में RSS का जिक्र सुनकर संगठन में खुशी है. उन्होंने ट्रंप की 50% टैरिफ नीति को ट्रांजेक्शनलिस्ट बताया और कहा कि भारत अपने हित में फैसले ले रहा है. साथ ही BJP और RSS को एक ही वैचारिक परिवार बताया और कांग्रेस की आलोचना की.
वरिष्ठ आरएसएस नेता राम माधव ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पाकिस्तान आर्मी चीफ आसीम मुनीर की परमाणु धमकी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों तक पर खुलकर अपनी राय रखी.
राम माधव ने साफ कहा कि भारत को कोई भी परमाणु धमकी डरा नहीं सकता. उन्होंने कहा कि हमें ट्रंप की शैली को समझना चाहिए, जैसे उन्होंने उत्तर कोरिया से संवाद किया था. इसी तरह भारत भी अपने हितों को ध्यान में रखते हुए दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है.
यह भी पढ़ें: पश्चिमी विचार विफल रहे, दुनिया की समस्याओं का समाधान सिर्फ भारतीयता में है- आरएसएस चीफ मोहन भागवत
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में RSS का जिक्र किया था. इस पर राम माधव ने कहा, "हम सभी आरएसएस कार्यकर्ता खुश हुए, लेकिन केवल हम ही नहीं बल्कि संगठन का समर्थन करने वाले अन्य लोग भी संतुष्ट हुए." उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया. उन्होंने कहा कि अक्टूबर से RSS अपना 100वां वर्ष शुरू करने जा रहा है और बीते 100 सालों में यह संगठन लगातार मजबूत हुआ है.
भारत-अमेरिका संबंध और ट्रंप की नीति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के मुद्दे पर भी राम माधव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "ट्रंप एक ट्रांजेक्शनलिस्ट हैं. ट्रांजेक्शनलिस्ट का मतलब एक ऐसे शख्स से है जो बड़े गठबंधनों या साझा मूल्यों के बजाय किली विशेष, द्विपक्षीय संबंधों और सौदों पर फोकस करते हैं. राम माधव का कहना है कि ट्रंप का उद्देश्य केवल अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है." राम माधव ने यह भी कहा कि भारत इस चुनौती से निपटने में असफल नहीं रहा है. उन्होंने बताया कि भारत कई कदम उठा रहा है और हर निर्णय राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर ही लिया जा रहा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








