
'भारत के साथ वो दोस्ती' जिससे कश्मीर फाइल्स पर बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुट गया इजरायल
AajTak
'द कश्मीर फाइल्स' पर इजरायली फिल्ममेकर नदव लैपिड के बयान पर बवाल हो गया है. लैपिड ने फिल्म को 'प्रोपेगेंडा' और 'भद्दा' बताया था. इस पर भारत में इजरायल के राजदूस नाओर गिलोन ने कहा कि लैपिड को शर्म आनी चाहिए. वहीं, इजरायली कॉन्सुलेट ने भी अनुपम खेर को फोन कर माफी मांगी.
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' फिर चर्चा में है. वजह है इजरायली फिल्ममेकर नदव लैपिड (Nadav Lapid) का वो बयान, जिसमें उन्होंने फिल्म को 'प्रोपेगेंडा' और 'भद्दी' बताया था.
जाहिर है इस पर आपत्ति तो होनी ही थी. लिहाजा भारत के साथ अपनी 'दोस्ती' को बिगाड़ने से बचाने के लिए इजरायल भी डैमेज कंट्रोल में जुट गया. बयान आने के 24 घंटे के भीतर ही इजरायली राजदूत नाओर गिलोन (Naor Gilon) ने कहा, 'लैपिड आपको शर्म आनी चाहिए.'
दरअसल, गोवा में 53वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (IFFI) चल रहा है. इजरायली फिल्ममेकर नदव लैपिड ने 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर ये बयान यहीं दिया है. उन्होंने कहा, 'हम सभी द कश्मीर फाइल्स को देखकर हैरान और परेशान थे. हमें ये फिल्म प्रोपेगेंडा और भद्दी लगी.'
लैपिड के बयान पर फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और एक्टर अनुपम खेर ने भी प्रतिक्रिया दी. अग्निहोत्री ने कहा, 'सच्चाई सबसे खतरनाक चीज है, क्योंकि ये लोगों से झूठ बुलवा सकती है.' वहीं, अनुपम खेर ने कहा, 'सच हमेशा झूठ पर हावी रहता है.'
'द कश्मीर फाइल्स' इस साल 11 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं, खासकर पंडितों पर हुए अत्याचार को दिखाया गया था. इस फिल्म ने 340 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. इस फिल्म को IFFI में 22 नवंबर को दिखाया गया था.
लैपिड का बयान और उसके बाद इजरायली राजदूत का डैमेज कंट्रोल और भारत-इजरायल की दोस्ती की कहानी... सब सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








