
भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की पहली सेल कल, साथ मिलेगा ये ऑफर
AajTak
Oppo A53s 5G को भारत में इसी हफ्ते लॉन्च किया गया था. लॉन्च के साथ ही ये भारतीय बाजार का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन गया है. इस स्मार्टफोन को देश में कल यानी 2 मई को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा.
Oppo A53s 5G को भारत में इसी हफ्ते लॉन्च किया गया था. लॉन्च के साथ ही ये भारतीय बाजार का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन गया है. इस स्मार्टफोन को देश में कल यानी 2 मई को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. इसे 5,000mAh की बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है. Oppo A53s 5G से पहले भारत के सबसे सस्ते 5G फोन होने का ताज Realme 8 5G के पास था. इसे भारत में 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. Oppo A53s 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे कल यानी 2 मई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. इस फोन को क्रिस्टल ब्लू और इंक ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा गया है. ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट EMI और डेबिट कार्ड नॉन EMI ट्रांजैक्शन्स पर 1,250 रुपये तक 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










