
भारत के शिकंजे में आए तहव्वुर राणा को फांसी मिलने के कितने चांस? पूर्व गृह सचिव ने बताया
AajTak
भारत के पूर्व गृह सचिव गोपाल कृष्ण पिल्लई ने कहा कि हेडली को तहव्वुर राणा ने ही कवर प्रदान किया था, भारत आकर हमलों की तैयारी कर सके. तहव्वुर और हेडली बहुत करीब थे और वे जानते थे कि क्या हो रहा है, उससे पूछताछ में बहुत कुछ सामने आएगा और ये भी पता चलेगा कि हेडली ने उसे क्या बताया था.
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. इसी बीच भारत के पूर्व गृह सचिव गोपाल कृष्ण पिल्लई ने कहा कि तहव्वुर राणा का दोष सिद्ध होना तय है और संभव है कि उसे फांसी की सज़ा मिले. पिल्लई ने कहा कि तहव्वुर राणा डेविड कोलमैन हेडली का करीबी था, वही हेडली जिसने मुंबई हमलों की पूरी योजना बनाई और उसके लिए रेकी की थी. तहव्वुर राणा ने ही मुंबई में अपने फर्म के नाम पर एक इमिग्रेशन ऑफिस खोला, जिसमें हेडली को काम दिया गया और भारत आने के लिए वीज़ा दिलवाया.
पीटीआई के मुताबिक पिल्लई ने कहा कि हेडली को तहव्वुर राणा ने ही कवर प्रदान किया था, भारत आकर हमलों की तैयारी कर सके. तहव्वुर और हेडली बहुत करीब थे और वे जानते थे कि क्या हो रहा है, उससे पूछताछ में बहुत कुछ सामने आएगा और ये भी पता चलेगा कि हेडली ने उसे क्या बताया था.
पिल्लई ने स्पष्ट किया कि भले ही तहव्वुर राणा खुद हमलों की रेकी करने नहीं गया, लेकिन साज़िश में शामिल होने के चलते वह सह-अपराधी है और कोर्ट से उसे कड़ी सज़ा मिलेगी, संभवतः 10 साल से अधिक जेल या फांसी.'पाकिस्तान का रोल पहले ही साबित हो चुका'
पिल्लई ने कहा कि पाकिस्तान की भूमिका NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की जांच में पहले ही स्पष्ट हो चुकी है. पाकिस्तान में बैठे कई आरोपी अब तक भारत को नहीं सौंपे गए हैं और न ही उनके खिलाफ वहां कोई एक्शन हुआ है, उन्होंने कहा कि शुरुआत में पाकिस्तान ने थोड़ी मदद की, लेकिन बाद में उसने जांच में पूरी तरह अड़चन डाली.राणा की भारत वापसी आतंकियों को देगा कड़ा संदेश: आरके सिंह एक अन्य पूर्व गृह सचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा कि आर.के. सिंह ने कहा कि तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक सफलता है. यह आतंकियों को यह साफ संदेश देता है, उन्होंने कहा कि अगर आप किसी देश में आतंकी हमला करते हैं, तो कहीं भी जाकर छिप नहीं सकते. न्याय का सामना वहीं करना होगा जहां अपराध हुआ है. आरके सिंह ने कहा कि तहव्वुर राणा की पूछताछ से कई नई जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिनसे और दोषियों का पता लग सकता है, खासकर पाकिस्तान में मौजूद आतंकी योजनाकारों का. उन्होंने कहा कि पूरे हमले की योजना पाकिस्तान की 'डीप स्टेट' यानी सेना, ISI आदि ने बनाई थी. ट्रेनिंग, हथियार और हमला सब वहीं से निर्देशित हुआ.
'वीज़ा मिलने की भी जांच होगी' आर.के. सिंह ने इस बात पर चिंता जताई कि तहव्वुर राणा और हेडली को बार-बार भारत आने का वीज़ा कैसे मिला, और क्या भारत में उनके कोई सहयोगी या ISI एजेंट थे. तहव्वुर राणा की पूछताछ में इस पर भी रोशनी पड़ सकती है.
मोदी सरकार में देशद्रोहियों पर सख्त नजर: नित्यानंद राय

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








