
भारत के लोकतंत्र और मीडिया को बचाने की एक गुहार…
The Wire
आज जब हम एक ऐसे ख़तरे से रूबरू हैं जहां सचमुच अपने लोकतंत्र को खो सकते हैं, हमारे लिए यह बहुत ज़रूरी है कि इस बात पर यक़ीन रखें कि हम इस तबाही से ख़ुद को बचा सकते हैं.
यह लेख 15 अप्रैल 2022 को ब्राउन यूनिवर्सिटी में लेखक द्वारा दिए गए ओपी जिंदल डिस्टिंगुएश लेक्चर है, जिसे थोड़ा संशोधित किया गया है ताकि संवाद में शामिल तीन विद्वानों एड लुस, पाउला चक्रवर्ती और सलिल त्रिपाठी के साथ–साथ आशुतोष वार्ष्णेय द्वारा सुझाए गए बिंदुओं को शामिल किया जा सके. लेखक उनके प्रति, और ब्राउन यूनिवर्सिटी के वॉटसन इंस्टिट्यूट में आए दर्शकों का उनकी टिप्पणियों, सुझावों और सवालों के लिए आभारी है. ‘मैं अपने लोकतंत्र से ही शुरू करूंगा, हरेक लोकतंत्र एक सतत प्रक्रिया है… हमने उन चुनौतियों को देखा जिनका अतीत में और आज भी हमारा लोकतंत्र सामना कर रहा है. लेकिन एक मायने में यह सभी लोकतंत्रों की एक साझी चीज़ है. हम… अपने स्थापना दस्तावेज़ में एक दोषमुक्त (परफ़ेक्ट) यूनियन की तलाश की बात करते हैं. इसका मतलब ही है कि हम मुकम्मल नहीं हैं और हमारी पूरी तलाश उन आदर्शों के अधिक से अधिक करीब जाने की है जिन्हें हमने अपने लिए नियत किया है… और आख़िरकार, मुझे लगता है कि हमारे लोकतंत्रों में ख़ुद को सुधारने की एक व्यवस्था है, जो (व्यवस्था) विभिन्न पृष्ठभूमियों, विभिन्न आस्था वाले स्वतंत्र नागरिकों से, एक मुक्त मीडिया से, स्वतंत्र अदालतों से मिलकर बनी है और जिसे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव मज़बूती बनाते हैं.’ ‘एक, कि एक अधिक दोषमुक्त यूनियन की तलाश भारतीय लोकतंत्र पर जितनी लागू होती है उतनी ही अमेरिकी लोकतंत्र पर भी – बल्कि सभी लोकतंत्रों पर. दूसरी बात, सभी क़िस्म के शासन की यह नैतिक ज़िम्मेदारी है कि जब कोई ग़लत बात हुई हो तो उसे सुधारा जाए, जिसमें ऐतिहासिक ग़लतियां भी शामिल हैं. और आपने पिछले कुछ बरसों में जो फ़ैसले और नीतियां देखी हैं, उनमें से अनेक इसी श्रेणी में आती हैं. ‘हमारे बीच की साझी बातों में मानवाधिकारों की रक्षा जैसे अपने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति वचनबद्धता भी शामिल है. इन साझे मूल्यों पर हम अपने भारतीय सहयोगियों के साथ नियमित रूप से बातचीत करते हैं, और इस मक़सद से हम भारत में होने वाली हालिया घटनाओं की निगरानी कर रहे हैं, जिसमें कुछ सरकारी, पुलिस और जेल अधिकारियों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं में इज़ाफ़ा शामिल है.’
भारत में लोकतंत्र में कमियां हमेशा ही रही हैं और यहां का मीडिया उन ख़ामियों पर उंगली रखने की भूमिका निभाता रहा है. लेकिन आज मैंने लोकतंत्र और मीडिया के इस दोहरे मुद्दे पर बोलने का फ़ैसला किया है तो इसलिए कि हम इन दोनों के ही जीवन के एक बेहद ख़तरनाक दौर से गुज़र रहे हैं. और तीसरे, कि स्वतंत्रताएं महत्वपूर्ण हैं, हम उन्हें अहम मानते हैं, लेकिन हम कभी भी शासनहीनता या शासन के अभाव या बुरे शासन को स्वतंत्रता के बराबर नहीं रखते हैं.’
बेशक आज जब हम अपने ‘लोकतंत्र के स्तंभों’ में से सभी की निर्णायक रूप से डगमगाती हुई हालत को देख रहे हैं तो ऐसे में उस अनदेखी, बेपरवाही और नुक़सानदेह रवैये को याद करना फ़ायदेमंद होगा, जिसने हमें यहां तक पहुंचाया है. यह बात बहुत साफ़ है कि हमारा गणतंत्र आज ख़ुद को जिन हालात में पाता है, वहां हम एक दिन में नहीं पहुंचे हैं, न ही यह किसी अकेले शख़्स या अकेली पार्टी का कारनामा है.
भविष्य के इतिहासकार जब यह कहेंगे कि नई दिल्ली एक दिन में तबाह नहीं हुई थी, तब इसमें कोई शक नहीं कि वे बहुत सटीक बात कह रहे होंगे. लेकिन हमें इस बात को क़बूल करने की ईमानदारी भी होनी चाहिए कि भारतीय लोकतंत्र के ताने-बाने को नरेंद्र मोदी, उनकी पार्टी और उनकी सरकार ने इतनी बुरी तरह से- और जानबूझकर- तबाह किया है कि आज हम एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गए हैं जहां से छुटकारा पाना उतना आसान नहीं होगा, जितना 1977 में देखा गया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार भले ही एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियों पर लंबी क़तारें हैं. गैस की किल्लत से जूझते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में कुछ अटल कैंटीन बंद हैं, कई हॉस्टल मेस और गुरुद्वारों में लंगर भी सिलेंडर की कमी प्रभावित हो रहे हैं.

मनरेगा के राज्य-स्तरीय तथ्य एक राजनीतिक रूप से असहज स्वरूप दिखाते हैं. यह कार्यक्रम उन इलाकों में सबसे सफल नहीं रहा जहां ज़रूरत सबसे ज़्यादा थी, बल्कि वहां बेहतर रहा जहां प्रशासनिक ढांचा मज़बूत और राजनीतिक इच्छाशक्ति स्पष्ट थी. केरल और ओडिशा के आंकड़े बताते हैं कि मनरेगा अधिकार से अधिक प्रशासनिक योजना बन गई है, ऐसे में वीबी-जी राम जी को क्या अलग करना होगा?

फरवरी महीने में सुप्रीम कोर्ट ने दहेज हत्या के एक मामले में ज़मानत देने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस पंकज भाटिया की आलोचना की थी. अब एक पड़ताल में सामने आया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच जस्टिस भाटिया की अध्यक्षता वाली एकल-न्यायाधीश पीठ ने दहेज संबंधित हत्या के 510 मामले सुने थे, जिनमें से 508 केस में उन्होंने आरोपी की ज़मानत मंज़ूर की.

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पदों पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को बदलने का आदेश दिया है. नौकरशाही में इस फेरबदल के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा से वॉकआउट किया.

झारखंड के रहने वाले लल्लन सिंह की 13 मार्च की रात मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बधौरा स्थित अडानी पावर प्लांट में मौत हो गई. बताया गया है कि इसे लेकर ख़बर फैली कि उनकी मृत्यु कार्यस्थल पर हुए हादसे में हुई और कंपनी प्रबंधन घटना को छिपाने की कोशिश कर रहा है. इस बात से मज़दूर आक्रोशित हो उठे, जिसके बाद कंपनी परिसर में आगजनी और तोड़फोड़ की गई. पुलिस के मुताबिक श्रमिक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी.

बीते शुक्रवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर गैस सिलेंडर की कथित किल्लत पर कटाक्ष करने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित शिक्षक ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं.


