
'भारत के बेटे का अमेरिका में हुआ अपमान', PM मोदी ने इंडिया टुडे के पत्रकार पर 'हमले' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमेरिका गए भारत के एक अखबार के प्रतिनिधि के साथ वहां जिस प्रकार का जुल्म किया गया, उसने अपनी पूरी कहानी पब्लिक के सामने रख दी है. उन्होंने कहा कि क्या अमेरिका की धरती पर भारत के पत्रकार की पिटाई करके, क्या भारत की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हो? आपके मुंह में संविधान शब्द शोभा नहीं देता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया. राज्य के डोडा में आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर हमला किया. इस दौरान पीएम ने अमेरिका में इंडिया टुडे के पत्रकार के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर मारपीट का मामला भी उठाया.
पीएम मोदी ने कहा, 'वे मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करते हैं लेकिन हमारे देश के एक पत्रकार के साथ अमेरिका में कांग्रेस द्वारा क्रूरता की गई. भारत के एक बेटे का अमेरिका में अपमान किया गया. उन्होंने पूरी घटना बताई है. जो लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के चैंपियन होने का दावा करते हैं, उन्होंने क्रूरता की.'
PM बोले- संविधान शब्द आपके मुंह में शोभा नहीं देता
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैंने आज अखबारों में पढ़ा लोकतंत्र में एक अहम पिलर होता है हमारा स्वतंत्र मीडिया. आज एक खबर पढ़ी, अमेरिका गए भारत के एक अखबार के प्रतिनिधि के साथ वहां जिस प्रकार का जुल्म किया गया, उसने अपनी पूरी कहानी पब्लिक के सामने रख दी है. अमेरिका की धरती पर हिंदुस्तान के एक बेटे को, वो भी एक पत्रकार को और वो भी भारतीय संविधान की रक्षा के लिए काम करने वाले पत्रकार को कमरे में बंद करके, उनके साथ जो व्यवहार हुआ है, क्या ये लोकतंत्र में संविधान की मर्यादाओं को उजागर करने वाले विषय हैं? क्या अमेरिका की धरती पर भारत के पत्रकार की पिटाई करके, क्या भारत की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हो? आपके मुंह में संविधान शब्द शोभा नहीं देता है.'
यह भी पढ़ें: 'इस बार का चुनाव तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच', डोडा की रैली में बोले PM मोदी
लोगों को दिया हिमाचल का उदाहरण

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








