
भारत के बाद पाकिस्तान गए चीनी विदेश मंत्री ने मुनीर से की मुलाकात, आतंकवाद को लेकर कही ये बात
AajTak
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की है. इस दौरान चीन ने पाकिस्तान की संप्रभुता और विकास के लिए अपना दृढ़ समर्थन जताया. यह मुलाकात वांग की भारत यात्रा के बाद हुई है.
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद निरोध और आपसी हित के मामलों पर चर्चा की. इस मुलाकात के बाद सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि चीन ने पाकिस्तान की संप्रभुता और विकास के लिए दृढ़ समर्थन जताया है. चीनी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान जाने से पहले भारत का दौरा किया था जिसे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की दिशा में अहम बताया जा रहा है.
भारत दौरे के बाद अफगानिस्तान होते हुए चीनी विदेश मंत्री बुधवार को पाकिस्तान पहुंचे. वो इस्लामाबाद में विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता के छठे दौर में भाग लेने के लिए पाकिस्तान गए हैं. पाकिस्तान दौरे में वांग ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से भी मुलाकात की है.
आसिम मुनीर से वांग यी की मुलाकात को लेकर सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 'चीन ने पाकिस्तान की संप्रभुता और विकास के लिए दृढ़ समर्थन जताया है, क्योंकि दोनों पक्ष अपनी सदाबहार रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं. सेना प्रमुख मुनीर और विदेश मंत्री वांग के बीच चर्चा क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध और आपसी हित के मामलों पर केंद्रित रही.'
इसमें आगे कहा गया, 'दोनों पक्षों ने हर स्थिति में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. वांग यी ने पाकिस्तान की संप्रभुता और विकास के लिए चीन के दृढ़ समर्थन को दोहराया.’
मुनीर ने चीन के लगातार समर्थन के लिए आभार जताया. सेना की तरफ से कहा गया कि बैठक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता के साथ खत्म हुई.
पिछले महीने मुनीर ने चीन का दौरा किया था, जहां उन्होंने उपराष्ट्रपति हान जेंग, वांग और शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी. हालांकि, इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुनीर से मुलाकात नहीं की थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









